फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Two lakh people took filariasis dose on the first day

अम्बेडकरनगर: पहले दिन दो लाख लोगों ने ली फाइलेरिया की खुराक

Sat, 11 Feb 2023 12:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Sat, 11 Feb 2023 12:16 AM IST
विज्ञापन
Two lakh people took filariasis dose on the first day
ग्राम पंचायत बेेवाना में शुक्रवार को फाइलेरिया उन्मूलन की शपथ लेते लोग। -संवाद
अंबेडकरनगर। फाइलेरिया उन्मूलन को लेकर शुक्रवार को समूह दवा सेवन अभियान का शुभारंभ हुआ। अकबरपुर नगर में जहां जागरूकता रैली निकली तो वहीं सभी विकास खंड मुख्यालयों पर स्वास्थ्य कर्मियों को फाइलेरिया को जड़ से समाप्त करने की शपथ दिलाई गई। शुक्रवार को शहरी व ग्रामीण दोनों क्षेत्रों में दो लाख से अधिक लोगों को फाइलेरिया की खुराक दी गई।
विज्ञापन





सीएमओ डॉ. श्रीकांत शर्मा ने बताया कि फाइलेरिया मच्छर से होता है। यह मच्छर गंदगी वाले क्षेत्र में पैदा होते हैं। ऐसे में इस पर अंकुश पाने के लिए साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिए जाने की जरूरत है। कार्यक्रम के तहत सभी को फाइलेरिया की खुराक दी जाएगी।
विज्ञापन





इसके अलावा सभी विकास खंड मुख्यालय पर स्वास्थ्य कर्मियों को कार्यक्रम को सफल बनाने की शपथ दिलाई गई। कहा गया कि सभी को अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी।







कार्यक्रम प्रभारी नवनिधि मिश्रा ने बताया कि 27 फरवरी तक चलने वाले कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कुल 2180 टीमों को लगाया गया है। विकास खंड अकबरपुर में 385, बसखारी में 202, भीटी में 178, भियांव में 163, जहांगीरगंज में 184, जलालपुर में 318, कटेहरी में 183, रामनगर में 208, टांडा में 358 व एक राजकीय मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर में लगाई गई हैं। इसके अलावा 432 सुपरवाइजर की भी तैनाती की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन








कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी जिम्मेदारों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए गए हैं। समय-समय पर इसकी समीक्षा भी की जाएगी।
-डॉ. श्रीकांत शर्मा, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed