फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Two killed, two injured in road accidents

Ambedkar Nagar News: सड़क हादसों में दो की मौत, दो घायल

Fri, 19 Sep 2025 11:30 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Fri, 19 Sep 2025 11:30 PM IST
विज्ञापन
Two killed, two injured in road accidents
अंबेडकरनगर/भीटी। शहर कोतवाली और महरुआ इलाकों में सड़क हादसों में दो की मौत हो गई जबकि दो घायल हो गए। अकबरपुर में हादसे का शिकार हुए युवक की शिनाख्त नहीं हो पाई है।
विज्ञापन

कोतवाली अकबरपुर के रामपुर बनेथू गांव के मजरा दुबाने का पुरा निवासी 36 वर्षीय अनूप दुबे गांव के अजीत दुबे व वंदन डीह निवासी पवन मिश्रा एक बाइक पर सवार होकर शुक्रवार की शाम करीब 08.00 बजे सुखारीगंज से घर जा रहे थे। बांदा टांडा हाईवे पर महरुआ इलाके में रघुनाथपुर के पास अज्ञात वाहन ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में तीनों अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गए। अनूप की घटनास्थल पर मौत हो गई। अजीत को गंभीर चोटें आईं और पवन मामूली रूप से घायल हुए। पुलिस ने दोनों को सीएचसी महरुआ पहुंचाया जहां से दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया है। हादसे के दौरान उसने हेलमेट नहीं पहन रखा था। थाना प्रभारी यादवेंद्र सोनकर ने बताया कि घायल को अस्पताल में भर्ती कराकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

उधर, अकबरपुर कोतवाली इलाके में बसखारी मार्ग पर कल्याण हॉस्पिटल के पास शुक्रवार की सुबह करीब 11.00 बजे अज्ञात वाहन से एक 40 वर्षीय राहगीर को टक्कर मार दी। हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से आरक्षी प्रदीप ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। शाम करीब 08.15 बजे उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस मृतक की शिनाख्त के प्रयास कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed