फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Two killed in accident in ambedkarnagar

लग्जरी वाहन से कुचलकर बाइक सवार मां-बेटे की मौत

Fri, 28 Feb 2020 11:36 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 28 Feb 2020 11:36 PM IST
विज्ञापन
Two killed in accident in ambedkarnagar
अंबेडकरनगर। बाइक से जिला मुख्यालय आ रहे मां-बेटे की एक लग्जरी वाहन से कुचलकर दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद वाहन भी गड्ढे में पलट गया। वाहन चालक व उसमें बैठे यात्री भाग निकले। मौके पर पहुंची अकबरपुर कोतवाली पुलिस टीम ने मां-बेटे को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। कोतवाली पुलिस ने घटना को अंजाम देने वाले वाहन को अभिरक्षा में लेकर कोतवाली पहुंचा दिया है।
विज्ञापन

मालीपुर थाना अंतर्गत भदोही गांव निवासी रामचंदर का पुत्र विजय (22) अपनी मां अमरावती (50) को बाइक पर बैठा कर अकबरपुर जा रहा था। जाफरगंज के पहले रजत कॉलेज के पास सामने से जा रही तेज रफ्तार एक लग्जरी कार ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में मां-बेटा मौके पर ही बेसुध हो गए। जबकि वाहन भी सड़क किनारे गड्ढे में पलट गया और उसमें बैठे लोग भाग निकले।
विज्ञापन

जानकारी पाकर मालीपुर व अकबरपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंचीं। मां-बेटे को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वरिष्ठ उपनिरीक्षक संतोष गौड़ ने बताया कि घटना को अंजाम देने वाले वाहन को अभिरक्षा में ले लिया गया है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। तहरीर मिलते ही केस दर्ज कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed