{"_id":"620698fb70990347be058e75","slug":"two-killed-five-others-injured-in-vehicle-collision-ambedkar-nagar-news-lko617399271","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहनों की टक्कर में एक की मौत, पांच अन्य घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाहनों की टक्कर में एक की मौत, पांच अन्य घायल
विज्ञापन
अंबेडकरनगर के कटरिया के निकट बैरियर में टकराने से हुई युवक की मौत के बाद शवगृह पर मौजूद परिजन व ग्?
- फोटो : AMBEDKAR NAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। अलग-अलग थाना क्षेत्र में हुए मार्ग हादसों में दो लोगों की जहां मौत हो गई, तो वहीं पांच अन्य लोग घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती काया गया। हालत गंभीर होने पर एक घायल को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया।
अलीगंज थाना क्षेत्र के सुलेमपुर शमशुद्दीनपुर गांव निवासी विजय साहू (45) ऑटो चलाता है। प्रतिदिन की तरह बृहस्पतिवार देर शाम वह ऑटो लेकर अकबरपुर से घर जा रहा था। बताया जाता है कि जब वह अरिया बाजार के निकट पहुंचा, तो इसी बीच सामने से आ रहे पिकअप से उसकी जोरदार टक्कर हो गई। इससे एक तरफ जहां ऑटो के परखच्चे उड़ गए, तो वहीं ऑटो चालक विजय की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद जब तक आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचते, तब तक चालक वाहन लेकर भाग निकलने में सफल रहा। इस बीच जानकारी होते ही पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
वहीं अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के फत्तेपुर निवासी संतोष तिवारी (32) बृहस्पतिवार देर शाम बाइक से अकबरपुर से घर जा रहा था। जब वह अकबरपुर टांडा मार्ग स्थित कटरिया के निकट पहुंचा, तो इसी बीच सड़क पर लगे पुलिस बैरियर से वह जा टकराया। इससे वह गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गया। स्थानीय स्तर पर इलाज के बाद उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत्यु घोषित किया। इस बीच सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
अहिरौली थाना क्षेत्र के कटेहरी निवासी रामकुमार (36) शुक्रवार सुबह बाइक से अकबरपुर जा रहा था। जब वह शिवबाबा के निकट पहुंचा, तो इसी बीच जीप ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय स्तर पर इलाज के बाद उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां हालत गंभीर होने पर उसे ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। बसखारी थाना क्षेत्र के किछौछा निवासी अनिल कुमार (45) शुक्रवार सुबह बाइक से अकबरपुर जाते समय मसड़ा के निकट बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया।
अलीगंज थाना क्षेत्र के सूरापुर निवासी लालजी (50) शुक्रवार सुबह बाइक से अकबरपुर जाते समय नगर के निकट बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया। हंसवर थाना क्षेत्र के हंसवर निवासी शमशुद्दीन (66) शुक्रवार सुबह उस समय बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गए, जब वह घर के निकट सड़क पार कर रहे थे। बेवाना थाना क्षेत्र के बेवाना निवासी कृष्णकुमार (32) शुक्रवार सुबह बाइक से अकबरपुर जाते समय नगर के निकट बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी के अनुसार बाइक सवार घायलों ने हेलमेट नहीं लगा रखा था।