फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Two killed and six injured in accidents

दुर्घटनाओं में दो की मौत, छह घायल

Sun, 07 May 2017 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर Updated Sun, 07 May 2017 11:27 PM IST
विज्ञापन
Two killed and six injured in accidents
सड़क दुर्घटना चिन्ह। - फोटो : symbolic

चिकित्सक को दिखाकर घर लौट रहे बाइक सवार दंपती के सामने अचानक वनरोज के आ आने से वे सड़क पर गिर पड़े। इसमें महिला के सिर में गंभीर चोटें आईं जबकि पति को मामूली। दोनों को सीएचसी जलालपुर ले जाया गया महिला को मृत घोषित कर दिया गया। उधर अन्य मार्ग दुर्घटनाओं में एक अज्ञात वृद्ध की मौत और छह लोग घायल हो गए।

विज्ञापन


सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। एक को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। बाइक सवार घायलों ने हेल्मेट नहीं पहना था। थाना क्षेत्र बसखारी अंतर्गत बसखारी निवासी रामसागर (38) अपनी पत्नी मीरा गुप्ता (34) को इलाज के लिए रविवार सुबह बाइक से जलालपुर नगर लाया था।
विज्ञापन


यहां चिकित्सक को दिखाने के बाद वे दोनों वापस घर जाने लगे। जलालपुर-बसखारी मार्ग स्थित अशरफपुर मजगवां गांव के निकट अचानक सड़क पर वनरोज आ गया जिससे बाइक टकरा गई। इससे दोनों सड़क पर गिर पड़े। मीरा के सिर में गंभीर चोटें आईं जिससे वह बेहोश हो गई जबकि रामसागर को मामूली चोट आई।
विज्ञापन
विज्ञापन


आसपास मौजूद लोगों ने आनन-फानन में दोनों को सीएचसी जलालपुर ले गए जहां चिकित्सकों ने मीरा को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंचे एसओ परमानंद राम ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर अहिरौली थाना क्षेत्र के कटेहरी में शनिवार देर रात किसी वाहन से कुचलकर एक अज्ञात वृद्ध की मौत हो गई।

 सम्मनपुर थाना अंतर्गत कुर्कीबाजार निवासी राममनोहर (65) पुत्र जगराम रविवार सुबह ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया, वह घर के निकट सड़क पार कर रहा था। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां हालत की गंभीरता को देखते हुए उसे ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया।

उधर आलापुर थाना अंतर्गत अशरफाबाद निवासी रामसुरेश (50) पुत्र जगरूप शनिवार देर शाम जीप की टक्कर लगने से घायल हो गया, वह बाइक से आलापुर से घर जा रहा था। उसे सीएचसी रामनगर ले जाया गया जहां हालत की गंभीरता को देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

 मालीपुर थाना अंतर्गत बसौली गांव निवासी नन्कू (56) पुत्र रामनरायन को शनिवार देर शाम गांव के निकट ट्रैक्टर-ट्रॉली ने टक्कर मारकर घायल कर दिया। वह बाइक से अकबरपुर से घर जा रहा था। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

वहीं, राजेसुल्तानपुर थाना अंतर्गत राजेसुल्तानपुर निवासिनी शोभावती (46) पत्नी भीमल रविवार सुबह घर के निकट सड़क पार करते समय बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गई। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

उधर, अकबरपुर थाना अंतर्गत घाघूपुर गांव निवासिनी लालमती (45) पत्नी राजेंद्र को रविवार सुबह गांव के निकट सड़क पार करते समय बाइक ने टक्कर मारकर घायल कर दिया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।


इनके अलावा बेवाना थाना अंतर्गत बासगांव निवासी इंतजार अहमद (32) पुत्र शाहआलम शनिवार देर शाम बाइक से अकबरपुर से घर जाते समय गांव के निकट जीप की टक्कर लगने से घायल हो गया। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed