{"_id":"cc90a4d1950d990c21370255a71b64db","slug":"two-innocent-girls-raped-by-five-days-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो मासूम बच्चियों से पांच दिन किया दुष्कर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो मासूम बच्चियों से पांच दिन किया दुष्कर्म
अमर उजाला ब्यूरो/ अंबेडकरनगर
Updated Sat, 11 Jul 2015 11:02 PM IST
विज्ञापन
अकबरपुर थाना क्षेत्र के एक गांव की सात और आठ वर्ष की दो बच्चियां साथ-साथ बकरियां चराने जाया करती थीं। शनिवार को आरोपी रामजतन को (64) दोनों को झाड़ी के पीछे ले जाकर अश्लील हरकत करते कुछ ग्रामीणों ने देख लिया।
वे उसे पकड़ने के लिए दौड़े लेकिन रामजतन दोनों किशोरियों को जान से मारने की धमकी देता हुआ वहां से भाग गया। सूचना पर दोनों किशोरियों के परिवारीजन भी वहां पहुंच गए और उन्हें अपने घर ले आए। दोनों बच्चियां इतनी सहमी हुई थीं कि कुछ भी बोल नहीं पा रही थीं।
परिवारीजनों ने उन्हें ढांढस बंधाने पर दोनों ने पूरी बात बताई। बच्चियों के मुताबिक रामजतन उनके साथ पांच दिनों से दुष्कर्म कर रहा था। पहले दिन जब दोनों बकरियां चराने गई थीं तो अकेला पाकर रामजतन ने उनके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
जब दोनों ने परिवारीजनों से शिकायत की बात कही, तो आरोपी ने उन्हें व उनके परिवार को जान से मारने की धमकी दी। इस धमकी से दोनों बच्चियां डर गई व किसी को कुछ नहीं बताया। परिवारीजनों की नामजद तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों बच्चियों का मेडिकल परीक्षण कराया गया है।