{"_id":"67891a202a1f530c3f71623e615cd9c9","slug":"two-injured-in-accidents-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसों में दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसों में दो घायल
अमर उजाला ब्यूरो/ अंबेडकरनगर
Updated Wed, 08 Jul 2015 11:10 PM IST
विज्ञापन
महरुआ थाना क्षेत्र महरुआ निवासी राजदुलारी (65) पत्नी जगजीवन मंगलवार देर शाम गांव के निकट सड़क पार कर रही थी। इसी दौरान तेज रफ्तार बाइक ने उसे टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना मिलने पर पहुंचे परिवारीजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
अकबरपुर थाना क्षेत्र के मीरानपुर मोहल्ला निवासी अवधेश (32) पुत्र सुरेशकुमार बुधवार सुबह बाइक से कटेहरी जा रहा था। पवित्र शिवबाबा के निकट पीछे से आ रहे पिकअप वाहन ने टक्कर मार दिया। इससे वह घायल हो गया। उसे जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन