{"_id":"628bcf4a1e2e6c3ac97c439f","slug":"two-including-woman-died-in-road-accidents-ambedkar-nagar-news-lko6319433102","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में महिला समेत दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसों में महिला समेत दो की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए सड़क हादसों में महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन घायल हो गए। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के सिझौली के निकट सोमवार को अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को रौंद दिया। जब तक आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, तब तक चालक वाहन लेकर भाग गया। घायल युवक को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की पहचान नहीं हो सकी।
भीटी थाना क्षेत्र के हुसैनपुर हीड़ी निवासी विशाल (20) दोपहर को अपनी मां झुरखाली देवी (50) को लेकर बाइक से भीटी जा रहा था। जब वह रिउना गांव के निकट पहुंचा, तभी सामने से आ रही बाइक से टक्कर हो गई। इससे दोनों लोग घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया, जबकि विशाल की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन
अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के अरिया निवासी संदीप कुमार (30) सुबह बाइक से अकबरपुर जाते समय नगर के निकट बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया। बेवाना निवासी अनिल कुमार (45) सुबह बाइक से अकबरपुर जाते समय नगर के पास जीप की टक्कर लगने से घायल हो गया। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जाता है कि हादसे के शिकार हुए बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं लगाया था।