फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Two including a woman died in a vehicle collision

वाहनों की टक्कर से महिला समेत दो की मौत

Thu, 14 Oct 2021 11:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 14 Oct 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
Two including a woman died in a vehicle collision
अंबेडकरनगर। जिले में अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई, वहीं चार लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

महरुआ थाना क्षेत्र के खड़हरा गांव निवासी विमल निषाद (20) अपने मित्र के साथ महरुआ बाजार में दुर्गा पूजा दर्शन के लिए बाइक से गया था। बताया जाता है कि बुधवार की रात लगभग 11 बजे बाइक से घर जा रहे थे। बताया जाता है कि जब वे दोनों खड़हरा गांव के निकट पहुंचे, तभी तेज रफ्तार वाहन ने उन्हें कुचल दिया। गंभीर हालत में दोनों को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने विमल को मृत घोषित कर दिया, जबकि मित्र को केजीएमयू लखनऊ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

उधर, बसखारी निवासी इंदला देवी पत्नी रामजगत विश्वकर्मा गुरुवार को सुबह जलालपुर मार्ग पर मॉर्निंग वॉक करने निकली थीं। इसी बीच बाइक सवार ने महिला को टक्कर मार दी। गंभीर हालत में महिला को बसखारी सीएचसी ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतका के पुत्र चंदन ने बाइक चालक के विरुद्घ तहरीर देकर केस दर्ज करने की मांग की। वहीं पुलिस ने मामले में बाइक चालक के विरुद्घ गैर दरादतन हत्या की धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, भीटी निवासी अमित कुमार (32) सुबह बाइक से महरुआ जाने के दौरान बाजार के निकट जीप की टक्कर से घायल हो गया। कुर्कीबाजार निवासी गोविंदा (45) बुधवार देर शाम बाइक से अकबरपुर से घर जाने के दौरान गांव के निकट ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से घायल हो गया। किछौछा निवासी किरन देवी (55) सुबह उस समय बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गई, जब वह घर के निकट सड़क पार कर रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed