{"_id":"68c7e0711db3bfd93c08e04e","slug":"two-girls-are-missing-from-different-police-station-areas-in-ambedkar-nagar-filed-case-against-named-accused-2025-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"AmbedkarNagar: पहले रहस्यमय तरीके से गायब हुईं युवतियां, बाद में घरवालों को पता चली यह बात; नामजद केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
AmbedkarNagar: पहले रहस्यमय तरीके से गायब हुईं युवतियां, बाद में घरवालों को पता चली यह बात; नामजद केस दर्ज
Mon, 15 Sep 2025 03:35 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, अंबेडकरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, अंबेडकरनगर
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Mon, 15 Sep 2025 03:35 PM IST
सार
अंबेडकरनगर में दो युवतियां रहस्यमय तरीके से गायब हो गईं। बाद में घरवालों को पता चला कि युवक उन्हें बहलाकर ले गए हैं। इस पर उन्होंने नामजद आरोपियों पर केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : AI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी के अंबेडकरनगर में अलग-अलग थाना क्षेत्रों से दो युवतियां लापता हो गईं। घरवालों ने नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। केस दर्ज होने के बाद पुलिस युवतियों की बरामदगी के प्रयास कर रही है। साथ ही आरोपियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
पहला मामला जलालपुर कोतवाली क्षेत्र का है। यहां रविवार की शाम एक युवक ने शिकायती पत्र दिया। इसमें बताया कि उसकी 19 वर्षीय पुत्री सुबह घर से किसी काम से निकली थी। अब तक वापस नहीं लौटी। हर संभव स्थानों पर तलाश की, लेकिन पता नहीं चल सका।
विज्ञापन
कहा कि अकबरपुर के शहजादपुर चौकी क्षेत्र के सम्मोपुर निवासी प्रिंस राजभर हमारी पुत्री को बहलाकर अपने साथ ले गया है। उन्होंने बेटी की बरामदगी और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इंस्पेक्टर संतोष सिंह ने बताया कि केस दर्ज करके छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
दूसरी घटना महरुआ थाना क्षेत्र के एक गांव की है। गांव निवासी 21 वर्षीय युवती चार सितंबर की सुबह अपने घर से कॉलेज जाने के लिए निकली थी। इस संबंध में घरवालों ने पांच सितंबर को थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी।
बाद में पता चला कि सेमरी जयमलपुर निवासी मुंदर यादव युवती को बहलाकर अपने साथ ले गया है। विपुल व मुंदर यादव की भाभी ने सहयोग किया है। युवती अपने साथ घर में रखे 70 हजार रुपये नकद भी ले गई है। थानाध्यक्ष यादवेंद्र सोनकर ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। युवती की तलाश की जा रही है।