{"_id":"6033ec0a8ebc3ee93f299b1a","slug":"two-crooks-arrested-in-encounter-soldier-also-shot-ambedkar-nagar-news-lko5662217116","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुठभेड़ में दो बदमाश गिरफ्तार, सिपाही को भी लगी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मुठभेड़ में दो बदमाश गिरफ्तार, सिपाही को भी लगी गोली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। आलापुर थाना क्षेत्र के चहोड़ा शाहपुर गांव के पास सोमवार देर शाम पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। दोनों बदमाशों को पैर में गोली लगने के बाद जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, बदमाशों की गोली से एक सिपाही भी घायल हो गया।
एसपी आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि आलापुर और जहांगीरगंज पुलिस की कार्रवाई में देर शाम आलापुर थाना क्षेत्र के चहोड़ा शाहपुर गांव के निकट बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। पुलिस टीम से बचने के लिए बदमाशों की ओर से की गई फायरिंग में आलापुर थाने के सिपाही अमित मौर्य को दाहिने पैर में गोली लग गई। इसके बाद पुलिस ने बदमाशों को ललकारते हुए फायरिंग की। बाइक से जा रहे दो बदमाशों को गोली लगने के बाद पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। उनकी पहचान जलालपुर कोतवाली क्षेत्र के शाहपुर फिरोजपुर निवासी रमेश व राहुल के तौर पर हुई।
दोनों बदमाशों के भी दाहिने पैर में गोली लगी है। दोनों घायल बदमाशों व सिपाही को पहले आलापुर के स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां से जिला अस्पताल भेज दिया गया। एसओ आलापुर बृजेश सिंह ने बताया कि दोनों बदमाश टप्पेबाजी व मोबाइल चोरी के मामलों में वांछित थे। दोनों शातिर किस्म के हैं। एसओ जहांगीरगंज नागेंद्र सरोज ने बताया किय मौके से बाइक और दो तमंचे व टप्पेबाजी के 50 हजार रुपये बरामद हुए।