{"_id":"67793d80751a321f746d2b7aeb508d74","slug":"two-brothers-injured-by-the-collision-of-pickup-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिकअप की टक्कर से दो सगे भाई घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिकअप की टक्कर से दो सगे भाई घायल
Updated Sat, 12 Dec 2015 10:24 PM IST
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक अकबरपुर थाना क्षेत्र के कोडऱा गांव निवासी बृजेश (19) व अखिलेश (17) पुत्रगण केसर शनिवार सुबह एक ही बाइक से अकबरपुर आते समय नगर के निकट पहुंचने पर पिकअप की टक्कर लगने से घायल हो गए।
विज्ञापन
दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। भीटी थाना क्षेत्र के भीटी बाजार निवासी जगराम (70) शुक्रवार देर शाम गांव के निकट सड़क पार करते समय बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गए। उन्हें सीएचसी भीटी ले जाया गया। उनकी गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल में रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
जलालपुर थाना क्षेत्र के रफीगंज निवासी मोहम्मद अनीस (32) पुत्र इम्तियाज शुक्रवार देर शाम बाइक से कहीं जाते समय बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया। उसे भी जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाइक सवार घायलों ने हेलमेट नहीं लगा रखा था।
विज्ञापन