{"_id":"9cd0c5c68fa65109fd6ba28c05775687","slug":"two-beaten-on-voulgirity-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अश्लील हरकत के विरोध पर दो को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अश्लील हरकत के विरोध पर दो को पीटा
अमर उजाला ब्यूरो/ अंबेडकरनगर
Updated Mon, 10 Aug 2015 11:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जानकारी के मुताबिक थाना क्षेत्र के रामपुर गिरंट गांव निवासी शंकर निषाद की चौराहे पर ही चाय की दुकान है। इस पर अक्सर उसकी पत्नी व पुत्री भी बैठा करती हैं।
विज्ञापन
दो दिन पूर्व दो बाइक पर चार युवक वहां चाय पीने आए और अश्लील हरकत की थी। इसका जब उन लोगों विरोध किया तो सभी देख लेने की धमकी देते हुए वहां से चले गए थे। सोमवार सुबह शंकर अपने एक रिश्तेदार संजय के साथ बाइक से कुछ सामान लाने के लिए हैदरगंज जा रहा था।
विज्ञापन
दोनों टेरिया गांव के निकट पहुंचे तो वहां पहले से मौजूद वैभव, आलोक, मनोज, राजकुमार निवासी मनोहर पाण्डेय का पूरा ने उन्हें रोक लिया और लाठी-डंडे से पिटाई शुरू कर दी। आरोप है कि उसकी बाइक भी क्षतिग्रस्त कर दिया। गुहार पर जब तक आसपास लोग मौके पर पहुंचते, तब तक चारों जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से भाग खड़े हुए।
विज्ञापन
बाद में पीड़ित ने थाने पहुंचकर चारों के विरुद्ध केस दर्ज करने के लिए तहरीर दी। एसओ सोमेश्वर सिंह ने बताया कि केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।