{"_id":"fa0262968568aa04f20ed17273d2e71d","slug":"two-arrested-with-stolen-bike-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरी की बाइक समेत दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चोरी की बाइक समेत दो गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो/ अंबेडकरनगर
Updated Mon, 07 Sep 2015 11:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक और चोरी की बाइक बरामद करने के साथ नगर में हुई कई अन्य चोरियों के खुलासे का दावा पुलिस कर रही है।
विज्ञापन
प्रभारी निरीक्षक ओपी यादव ने बताया कि बीते 5 सितंबर की रात कोतवाली के उपनिरीक्षक विजय सिंह व नागेन्द्र सिंह सिपाही राशिद खां आदि फुलवरिया के निकट चेकिंग कर रहे थे, तभी पुलिस को देख दो बाइक से आ रहे दो युवक हड़बड़ा कर भागने लगे। उन्हें दौड़ा कर पकड़ लिया गया।
एक की पहचान अशफाक सकरावल तथा दूसरे की पहचान केशवराम निवासी फतेह जहूरपुर के रूप में हुई। उनके पास बाइक का कोई कागज नहीं था। दोनों बाइक चोरी की थी।
इनमें से एक बाइक बीते दिनों नर्सिंग होम के निकट से चोरी की गई थी। पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्घ मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया। पुलिस के मुताबिक दोनों आरोपी नगर में हुई चोरी की कई और वारदात में शामिल थे।
विज्ञापन