फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Two arrested in murderous attack case on youth

युवक पर जानलेवा हमला मामले में दो गिरफ्तार

Wed, 14 Jun 2017 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर Updated Wed, 14 Jun 2017 11:50 PM IST
विज्ञापन

थाना क्षेत्र अंतर्गत सैदपुर पिपरी गांव में गत दिवस युवक पर हुए जानलेवा हमला मामले में पुलिस ने मंगलवार देर शाम दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गौरतलब है कि 12 जून को देर रात गांव निवासी हरिश्चंद्र वर्मा को उस समय बाइक सवार दो बदमाशों ने गोली मार दी थी, जब वह बाइक से बाजार से घर जा रहा था।

विज्ञापन


गोली उसके सीने पर लगी। गंभीर अवस्था में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां हालत की गंभीरता को देखते हुए उसे ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मामले में चार आरोपियों के विरुद्ध केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी थी।
विज्ञापन


इस बीच मंगलवार देर शाम पुलिस को सूचना मिली कि दोनों मुख्य आरोपी मसड़ा मोहनपुर बाजार में मौजूद हैं और कहीं भागने की फिराक में हैं। इस पर पुलिस ने घेराबंदी कर शेषराम व पंचम पुत्रगण रमजू को तमंचे व एक जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया। प्रभारी एसओ संतोष कुमार सिंह ने बताया कि दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया। शेष दो आरोपियों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed