{"_id":"39956e93cf2adbb0b89e24537c4580bc","slug":"two-arrested-in-death-case-by-beating-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मारपीट में मौत के मामले में दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मारपीट में मौत के मामले में दो गिरफ्तार
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 30 Oct 2015 11:22 PM IST
विज्ञापन
मालूम हो कि गत 20 अक्तूबर को भूमि विवाद को लेकर गांव निवासी धरमू (60) पुत्र संतू की गांव के ही अच्छेलाल व घनश्याम पुत्रगण रामदेव ने लाठी-डंडों से पिटाई कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था।
विज्ञापन
बाद में धरमू की जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई थी। धरमू के पुत्र की तहरीर पर पुलिस ने अच्छेलाल व घनश्याम के विरुद्ध केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी थी। एसओ ओपी शर्मा ने बताया कि गुरुवार देर शाम दोनों आरोपियों को गांव से ही गिरफ्तार कर उनका चालान कर दिया गया।
विज्ञापन