{"_id":"5d261a4b8ebc3e6d1d71c9d1","slug":"two-are-arrest-in-froud-by-womens-group-ambedkar-nagar-news-lko469961219","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला समूह से धोखाधड़ी में दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला समूह से धोखाधड़ी में दो आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। समूह बनाकर स्वरोजगार के लिए 30 महिलाओं द्वारा लिए गए ऋण को माफ कराने के बहाने की गई धोखाधड़ी के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ़्तार कर लिया। उन्हें बाद में जेल भेज दिया गया। अलीगंज थाना क्षेत्र की असोपुर बगिया निवासी माया देवी ने टांडा कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया था कि बसखारी स्थित एक बैंक के एजेंट तथा गांव के एक युवक ने 30 महिलाओं का समूह बनाकर स्वरोजगार के लिए ऋण लिया था।
समूह की महिलाओं में 6,79,577 रुपये बांटे गए। महिला के अनुसार बाद में दोनों युवकों ने सभी 30 महिलाओं से 20-20 हजार रुपये गुमराह कर ले लिया। महिलाओं को भरोसा दिलाया कि उनका पूरा ऋण माफ हो जाएगा। हालांकि ऐसा कुछ भी नहीं हुआ। पुलिस से शिकायत करने वालों में कंचन, लीलावती, अंकिता, ममता, सविता व कांति भी शामिल रहीं।
पुलिस ने अयोध्या जनपद के पूरा कलंदर निवासी शुभम सिंह तथा अलीगंज के असोपुर निवासी मोहम्मद रियाज के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया था। टांडा कोतवाली के वरिष्ठ उपनिरीक्षक तनवीर खान ने बताया कि दोनों अभियुक्तों को टांडा नगर के निकट से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।