{"_id":"eb0905ce9c7f8f0468312b39508264f5","slug":"two-animals-died-in-the-fire-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मकान व पशुशाला में आग से दो पशुओं की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मकान व पशुशाला में आग से दो पशुओं की मौत
अंबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूराे
Updated Tue, 05 Jan 2016 10:46 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेवाना थाना अन्तर्गत भितरीडीह गांव में सोमवार रात छप्परनुमा घर में आग लग गई। इससे न सिर्फ बगल स्थित पशुशाला में बंधी भैंस व एक पड़िया की झुलसकर मौत हो गई, बल्कि एक बाइक समेत लगभग एक लाख रुपये की संपत्ति जलकर राख हो गई।
जानकारी के मुताबिक गांव निवासी रामचंदर पाठक के छप्परनुमा घर में सोमवार देर रात अचानक आग लग गई। बताया जाता है कि मच्छर भगाने के लिए जलाई गई कंडी से निकली चिंगारी से छप्पर में आग लगी। आग की लपटें उठती देख छप्परनुमा घर में सो रहे पति-पत्नी की आंख खुल गई और गुहार मचाते हुए बाहर निकल आए। बड़ी संख्या में पहुंचे ग्रामीणों ने आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू कर दिया। आग ने बगल स्थित पशुशाला को भी अपनी चपेट में ले लिया था। लगभग आधे घंटे के अथक प्रयास के बाद आग पर काबू पाया जा सका।