फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Truck broke down on overbridge, jammed

Ambedkar Nagar News: ओवरब्रिज पर खराब हुआ ट्रक, लगा जाम

Fri, 15 Nov 2024 11:45 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Fri, 15 Nov 2024 11:45 PM IST
विज्ञापन
Truck broke down on overbridge, jammed
अकबरपुर नगर में ओवरब्रिज पर खड़ा ट्रक।
अकबरपुर। अकबरपुर नगर स्थित ओवरब्रिज पर बृहस्पतिवार देर रात एक ट्रक खराब हो गया। इसकी वजह से शुक्रवार सुबह यातायात प्रभावित हुआ। कई बार जाम भी लगा। जब सुबह करीब 10 बजे ट्रक को जेसीबी की मदद से एक पेट्रोल पंप पर खड़ा कराया गया, तब जाकर यातायात सामान्य हो सका। इससे पहले जाम की वजह से राहगीरों को खासी असुविधा हुई।
विज्ञापन

हुआ यह कि अकबरपुर रेलवे ओवरब्रिज पर टांडा की ओर से आ रहा ट्रक बृहस्पतिवार की देर रात खराब हो गया। रात होने के कारण ट्रक को नहीं हटाया जा सका। रात में तो ट्रैफिक कम होने की वजह से काम चल गया, लेकिन शुक्रवार सुबह से ही जाम की स्थिति बनने लगी। सुबह लगभग 10 बजे तक ओवरब्रिज पर जाम लगा रहा। इसकी वजह से पैदल चलना भी दूभर हो गया था। लोगों को मिनटों का सफर घंटों में तय करना पड़ा। यातायात पुलिस कर्मियों ने ट्रक को जेसीबी से खींचकर सड़क से हटाया। तब जाकर आवागमन बहाल हो पाया। इससे पहले ओवरब्रिज पर घंटों तक वाहन रेंगते रहे।
विज्ञापन

यातायात प्रभारी जंगबहादुर यादव ने बताया कि ट्रक के खराब हाेने के कारण जाम लगा था, ओवरब्रिज से ट्रक हटवा कर यातायात बहाल करवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed