फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Tried a lot, still away from vaccination target

कोशिश की भरपूर, फिर भी वैक्सीनेशन लक्ष्य से दूर

Thu, 01 Jul 2021 10:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 01 Jul 2021 10:48 PM IST
विज्ञापन
Tried a lot, still away from vaccination target
अंबेडकरनगर। तमाम प्रयासों के बावजूद जिले में कोरोना वैक्सीनेशन लक्ष्य से कोसों दूर रह गया। शासन ने जिले को 16 जनवरी से 30 जून तक 4 लाख 82 हजार 171 नागरिकों को टीका लगाने का लक्ष्य दिया था, परंतु निर्धारित अवधि बीतने के बाद स्वास्थ्य महकमा अब तक 3 लाख 1 हजार 483 नागरिकों का ही वैक्सीनेशन कर सका। ऐसे में आंकड़े ही बता रहे हैं कि स्वास्थ्य विभाग लक्ष्य के सापेक्ष 1 लाख 80 हजार 688 नागरिकों का अब तक टीकाकरण नहीं कर सका है। शासन का निर्देश इस अवधि में शत-प्रतिशत टीकाकरण करना था, लेकिन विभाग लक्ष्य की तुलना में सिर्फ 62.53 प्रतिशत नागरिकों का ही टीकाकरण कर सका है। ऐसे में सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि शासन की ओर से निर्धारित जिले में 18 प्लस नागरिकों की लगभग साढ़े 15 लाख आबादी को कितने समय में टीकाकरण पूरा कर पाएगा, जबकि शासन ने दिसंबर 2021 तक का लक्ष्य दिया है।
विज्ञापन

जिले में कोरोना महामारी को लेकर स्वास्थ्य विभाग की लड़ाई तेजी नहीं पकड़ पा रही है। यह बात अलग है कि संभावित तीसरी लहर व कोरोना के डेल्टा प्लस वैरियंट को लेकर शासन द्वारा समय-समय पर तमाम दिशा निर्देश दिए जा रहे हैं। साथ ही जांच व वैक्सीनेशन कार्य को लेकर शासन व प्रशासन सबसे ज्यादा गंभीर है। सबसे पहले फ्रंटलाइन वर्करों को कोरोना वैक्सीन लगाई गई। इसके बाद बुजुर्गों का वैक्सीनेशन हुआ। फिर 45 प्लस वालों का टीकाकरण हुआ।
विज्ञापन

कोरोना की दूसरी लहर में युवाओं के ज्यादा प्रभावित होने पर युवाओं के टीकाकरण अभियान को मंजूरी दी। हालांकि कोरोना वैक्सीनेशन सेंटरों पर सोशल डिस्टेंसिंग का पालन हो, इसके लिए पंजीयन कराने की शर्त रखी गई। अधिकाधिक नागरिकों को कोरोना की वैक्सीन लग सके, इसके लिए मौजूदा समय में गांवों में शिविरों का आयोजन भी किया जा रहा है। आशा व अन्य कर्मियों के माध्यम से ग्रामीणों को जागरूक करने की भी कोशिश की गई। कोरोना वैक्सीन को लेकर नागरिकों में फैले भ्रम को स्वास्थ्य महकमा दूर करने में सफल नजर नहीं आ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभागीय आंकड़ों पर गौर करें तो स्वास्थ्य विभाग शासन की ओर से निर्धारित लक्ष्य को पूरा करने से काफी पीछे रह गया। शासन ने 16 जनवरी से 30 जून तक जिले को 4 लाख 82 हजार 171 नागरिकों के वैक्सीनेशन का लक्ष्य दिया था। तमाम प्रयासों के बावजूद स्वास्थ्य विभाग निर्धारित अवधि बीतने के बावजूद महज 3 लाख 1 हजार 483 नागरिकों का ही वैक्सीनेशन कर सका। मौजूदा समय में निर्धारित लक्ष्य के 1 लाख 80 हजार 688 नागरिक कोरोना टीकाकरण से वंचित हैं। स्वास्थ्य विभाग ने अब तक 38 हजार 203 हेल्थ वर्कर व फ्रंटलाइन वर्कर, 45 प्लस के 1 लाख 99 हजार 13 व 18 प्लस के 64 हजार 267 युवाओं का टीकाकरण किया है।
कैसे पूरा होगा निर्धारित अवधि में लक्ष्य
मौजूदा समय में स्वास्थ्य विभाग ने जो आंकड़ा उपलब्ध कराया है, उससे लक्ष्य का निर्धारित अवधि में पूरा हो पाना संभव नजर नहीं आ रहा है। 16 जनवरी से 30 जून तक साढ़े 5 माह में विभाग 3 लाख नागरिकों को ही टीका लगा सका। ऐसे में शासन के निर्देश पर दिसंबर 2021 तक जिले के अनुमानित लक्ष्य 15 लाख की आबादी का कैसे टीकाकरण किया जा सकेगा। विभागीय सूत्रों की मानें तो विभाग को अभी पुराने लक्ष्य को ही पूरा करने में कम से कम दो से तीन माह लग जाएंगे।

निर्धारित समय पर पूरा होगा लक्ष्य
शुरुआती दौर के सापेक्ष मौजूदा समय में कोरोना वैक्सीनेशन का कार्य अब काफी तेजी से चल रहा है। वैक्सीनेशन कार्य में तेजी लाने के लिए गांव स्तर पर कैंप भी लगाए जा रहे हैं। शासन की ओर से जो लक्ष्य मिला है, उसे निर्धारित समय पर पूरा किया जाएगा। सभी नागरिकों को कोरोना टीका लगाया जाएगा।
- डॉ. हेमंत, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed