फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Tricolor will be hoisted at home

Ambedkar Nagar News: घर, दफ्तर व प्रतिष्ठानों पर लहराएगा तिरंगा

Sat, 12 Aug 2023 11:08 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Sat, 12 Aug 2023 11:08 PM IST
विज्ञापन
Tricolor will be hoisted at home
अंबेडकरनगर। मेरी माटी, मेरा देश अभियान के तहत रविवार को हर घर तिरंगा कार्यक्रम की शुरुआत होगी। सरकारी कार्यालयों, स्कूलों, घरों व प्रतिष्ठानों पर तिरंगा लगाया जाएगा। इसके साथ सरकारी कार्यालयों को रंगबिरंगी झालरों से सजाया जाएगा।
विज्ञापन

आजादी के अमृत महोत्सव का जश्र उल्लास से मनाने के लिए 13 अगस्त से तीन दिन तक हर घर तिरंगा अभियान चलेगा। नगरीय क्षेत्रों के साथ ही ग्रामीण क्षेत्रों में भी अभियान चलाकर घरों, प्रतिष्ठानों व सरकारी कार्यालयों पर तिरंगा झंडा लगाया जाएगा। नगर पालिका अकबरपुर की ईओ बीना सिंह ने बताया कि नगर पालिका ने दो हजार झंडे खरीदे हैं। इनकाे निशुल्क वितरित किया जा रहा है।
विज्ञापन

रविवार सुबह शुरू होने वाले अभियान को लेकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। बताया कि फव्वारा तिराहा पर मेरी माटी, मेरा देश अभियान को सफल बनाने के लिए जागरुकता के लिए एलईडी लगाई गई है। नगर पालिका जलालपुर व टांडा तथा नगर पंचायत इल्तिफातगंज, अशरफपुर किछौछा, जहांगीरगंज व राजेसुल्तानपुर में भी अभियान चलाकर घरों व प्रतिष्ठानों पर तिरंगा लगाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीपीआरओ अवनीश श्रीवास्तव ने बताया कि सभी पंचायत प्रतिनिधियों व सचिवों को निर्देशित किया गया है कि घरों व प्रतिष्ठानों पर तिरंगा लगाने के साथ ही सरकारी कार्यालयों को रंगबिरंगी झालरों से सजाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed