फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   tricolor journey

Ambedkar Nagar News: तिरंगा यात्रा में गूंजे भारत माता के जयकारे

Mon, 14 Aug 2023 11:37 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Mon, 14 Aug 2023 11:37 PM IST
विज्ञापन
tricolor journey
टांडा में जिला पंचायत अध्यक्ष साधू वर्मा की अगुवाई में निकली तिरंगा रैली।
अंबेडकरनगर। हर घर तिरंगा अभियान के तहत सोमवार को जगह-जगह तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस दौरान भारत माता के जयकारे गूंजते रहे। घरों व प्रतिष्ठानों पर तिरंगा झंडा लगाने के साथ ही उनका वितरण भी किया गया।
विज्ञापन

हर घर तिरंगा अभियान के दौरान सोमवार को कर्मचारियों, शिक्षकों व छात्र-छात्राओं ने लोगों के घरों व प्रतिष्ठानों पर तिरंगा लगाया। कहा गया कि सामूहिक प्रयास से ही किसी भी अभियान को सफल बनाया जा सकता है। इसमें आम नागरिकों ने भी भाग लिया। टांडा के पकड़ी भोजपुर चौराहे से जिला पंचायत अध्यक्ष साधू वर्मा के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकली। बाइक पर सवार लोगों ने कई क्षेत्रों का भ्रमण कर भारत माता के जयकारे लगाए। साधू वर्मा ने लोगों से कहा कि वे तिरंगा अभियान को सफल बनाएं। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मिथिलेश त्रिपाठी, पूर्व प्रधान लालजी वर्मा, मनोज यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

अकबरपुर में नगर पालिका अकबरपुर के कर्मचारियों ने सभी वार्डों में अभियान चलाकर लोगों में तिरंगा का वितरण किया। उसे घरों व प्रतिष्ठानों पर लगवाया भी। केशकुमारी पब्लिक स्कूल लालापुर के छात्र-छात्राओं ने शिक्षकों के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकाली। प्रबंधक रामदीन वर्मा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना करते हुए कहा कि आजादी के जश्र को उल्लास से मनाने के लिए सभी को चाहिए कि वे घरों व प्रतिष्ठानों पर तिरंगा लगाएं। इस दौरान नेहा वर्मा, अंजलि वर्मा, शुभम श्रीवास्तव, सुरेंद्र कुमार, अविनाश वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जलालपुर में भाजयुमो की जिला कार्यसमिति के सदस्य शिवम वर्मा के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा निकली। यह यात्रा ग्राम पारा से होकर फखरपुर तक गई। इसमें अखिल गुप्त, प्रतीक उपाध्याय, राजन, विनय कुमार, अक्षय वर्मा, अमित पटेल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed