फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Tributes paid to the departed personnel

दिवंगत कर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित की

Thu, 03 Jun 2021 10:30 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 03 Jun 2021 10:30 PM IST
विज्ञापन
Tributes paid to the departed personnel
अंबेडकरनगर। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन संविदा कर्मचारी संघ राज्य कार्यकारिणी के आह्वान पर गुरुवार को जिले के विभिन्न स्वास्थ्य इकाइयों पर कोरोना काल में दिवंगत हुए कर्मियों को श्रद्धांजलि अपर्ति की गई। कहा गया कि उनके सेवाभाव को हमेशा याद रखा जाएगा। जिस तरह से उन्होंने अपने कर्तव्यों व दायित्वों का निर्वहन किया, वह अपने आप में मिशाल है।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण काल में कोविड संक्रमित मरीजों का इलाज व देखरेख करने के दौरान कई स्वास्थ्य कर्मचारी भी संक्रमण की चपेट में आ गए थे। इसमें से कुछ कर्मी जिदंगी की जंग हार गए तो कुछ ने इस पर विजय हासिल की। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मचारी संघ राज्य कार्यकारिणी के आह्वान पर कोरोना काल में दिवंगत हुए कर्मियों को विभिन्न इकाईयों पर गुरुवार को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में अध्यक्ष वंशमणि पांडेय की अध्यक्षता में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन हुआ। स्वास्थ्य कर्मियों ने दिवंगत कर्मियों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उनके योगदान पर प्रकाश डाला गया। इस मौके पर महामंत्री डॉ. राहुल श्रीवास्तव, मीडिया प्रभारी मनीष वर्मा, मंत्री शिशुवेंद्र, संगठन मंत्री विजय उपाध्याय, महिला संगठन मंत्री संघमित्रा, नेहा शुक्ला, सरोज गिरी, सुष्मिता यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं सीएचसी बसखारी में वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. आमिर अब्बास की अध्यक्षता में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन कर दिवंगत कर्मियों को भावभीनीं श्रद्घांजलि अर्पित की गई। पूर्व एमएलसी विशाल वर्मा भी श्रद्घांजलि सभा में शामिल हुए। उन्होंने बसखारी में नियमित पद पर कार्यरत एएनएम शोभावती देवी के परिवार को पांच हजार रुपये की सहायता राशि भी प्रदान की। अन्य इकाईयों पर भी इस तरह का आयोजन कर श्रद्घांजलि अर्पित की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed