फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Travel to Lucknow and Prayagraj will be expensive

Ambedkar Nagar News: महंगा हो जाएगा लखनऊ व प्रयागराज का सफर

Tue, 31 Jan 2023 11:38 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 31 Jan 2023 11:38 PM IST
विज्ञापन
Travel to Lucknow and Prayagraj will be expensive
अंबेडकरनगर। अकबरपुर डिपो से प्रतिदिन सफर करने वाले करीब छह हजार यात्री एक बार फिर किराया वृद्धि की मार के लिए तैयार रहें। डीजल व सामग्रियों के दाम में हुई वृद्धि से रोडवेज बसों के संचालन से डिपो को हो रहे नुकसान की भरपाई के लिए इस बार निगम एक साथ 25 पैसे प्रति किलोमीटर की दर से बढ़ोत्तरी करने जा रहा है।
विज्ञापन

जल्द ही इसे अमल में लाने का निर्णय लिया जाएगा। ऐसे में लखनऊ जाने वाले यात्री को अब 53 रुपये तो प्रयागराज के लिए सफर करने पर 42 रुपये के अतिरिक्त किराए का भुगतान करना होगा। वहीं दिल्ली तक रोडवेज बस से यात्रा करने पर अब 901 रुपये की बजाए 1082 रुपये किराया देना होगा। अन्य शहरों के लिए भी इसी तरह जेब ढीली करनी होगी।
विज्ञापन

मौजूदा समय में अकबरपुर डिपो से 47 बसों का संचालन हो रहा है। इन बसों से हजारों यात्री प्रतिदिन अलग अलग स्थानों के लिए सफर करते हैं। लगातार बढ़ रहे डीजल के दाम व अन्य खर्च के चलते डिपो की आमदनी घट गई है। विभागीय सूत्रों के मुताबिक परिवहन निगम का राजकीय कोष घाटा बढ़ रहा है। इसके चलते निगम को अपनी जमा पूंजी से कर्मचारियों को वेतन व अन्य भुगतान करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

घाटे को कम करने के लिए ही रोडवेज की बसें करीब नौ माह से निजी पेट्रोल पंपों से डीजल खरीद रही हैं। यहां पर उन्हें विभाग के पंप से सस्ता डीजल मिल रहा है। इससे भी प्रतिमाह लाखों रुपये की बचत हो रही है। परन्तु अब यात्री किराया बढ़ाकर निगम इस घाटे को और कम करने की पहल में जुट गया है। इससे अब रोडवेज बसों से सफर करना काफी महंगा हो जाएगा।
अकबरपुर के विनोद वर्मा का कहना है कि रोडवेज बसों में सफर करना वैसे भी मुश्किल भरा होता है। निगम को किराया बढ़ाने के साथ ही यात्री सुविधाओं का भी ध्यान देना चाहिए। जर्जर बसों से यात्रियों को सफर करने के लिए विवश होना पड़ता है। खिड़की, दरवाजे के साथ ही बसों की हालत भी ठीक रखनी चाहिए।

करमपुर निवासी वैभव सिंह उर्फ छोटू ने किराया बढ़ाए जाने की पहल पर नाराजगी जतायी। कहा कि सरकार को युवाओं व छात्रों का ख्याल रखना चाहिए। लखनऊ, प्रयागराज सहित अन्य दूर के क्षेत्रों में रहकर पढ़ाई करने वाले बच्चों के अभिभावकों पर इसका सीधा असर पड़ेगा। सरकार को छात्रों के लिए विशेष छूट की व्यवस्था करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed