फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Trauma wing

Ambedkar Nagar News: ट्रॉमा विंग को नहीं मिल रहा स्टॉफ, कैसे शुरू हो इलाज

Tue, 19 Sep 2023 12:28 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Tue, 19 Sep 2023 12:28 AM IST
विज्ञापन
Trauma wing
जिला अस्पताल में ट्रॉमा विंग।  
अंबेडकरनगर। जिला अस्पताल परिसर में मुख्यमंत्री के हाथों ट्राॅमा विंग का लोकार्पण कराने के तीन माह बाद भी इलाज शुरू नहीं हो सका है। इसकी बड़ी वजह कर्मचारियों का अभाव बताया जा रहा है। करीब सवा करोड़ से बने ट्रॉमा विंग में अभी तक स्टॉफ की तैनाती नहीं हो सकी।
विज्ञापन

गंभीर रूप से घायल लोगों को समय पर उचित उपचार उपलब्ध कराने के लिए जिला अस्पताल में ट्रॉमा विंग का निर्माण कराया गया है। जिले में ट्रॉमा सेंटर की सुविधा उपलब्ध नहीं होने के चलते गंभीर रूप से घायल लोगों को इलाज के लिए लखनऊ व दूसरे बड़े शहरों के अस्पताल में जाना पड़ता है।
विज्ञापन

इस परेशानी को देखते हुए वर्ष 2019 में ट्रॉमा विंग के लिए भवन का निर्माण शुरू कराया गया था। लगभग छह माह पूर्व भवन बनकर तैयार हो गया। 10 बेड वाले ट्रॉमा विंग के भवन को कार्यदायी संस्था पैक्सफेड ने सीएमएस कार्यालय को हैंडओवर भी कर दिया। स्वास्थ्य विभाग ने 20 जून को जनपद के दौरे पर आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से ट्रॉमा विंग का लोकार्पण कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके साथ ही जल्द इलाज शुरू करने का दावा किया गया। लोकार्पण के तीन माह बाद भी ट्रॉमा विंग में इलाज की सुविधा शुरू नहीं हो सकी है। विभाग के अधिकारियों का कहना है कि इलाज शुरू करने के लिए जरूरी स्टॉफ की अभी तक तैनाती नहीं हो सकी है।


स्वास्थ्य निदेशालय को भेजा पत्र
ट्रॉमा विंग में स्टॉफ की तैनाती के लिए स्वास्थ्य निदेशालय को पत्र भेजा जा चुका है। स्टॉफ उपलब्ध होते ही इलाज शुरू कर दिया जाएगा।
-डॉ. वीरेंद्र झा, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed