फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Trains crowded to go for Eid

Ambedkar Nagar News: ईद पर जाने के लिए ट्रेनों में भीड़

Fri, 20 Mar 2026 10:55 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Fri, 20 Mar 2026 10:55 PM IST
विज्ञापन
Trains crowded to go for Eid
अकबरपुर रेलवे स्टेशन पर दून एक्सप्रेस में बाथरूम के पास बैठकर यात्रा करते लोग।-
अंबेडकरनगर। ईद-उल-फितर के चलते ट्रेनों में घर वापसी करने वाले यात्रियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है। लोगों को कन्फर्म टिकट नहीं मिल पाने के कारण स्लीपर कोच भी जनरल बोगी की तरह खचाखच भरे रहे। यात्रियों को गैलरी, वॉशरूम और पायदान पर बैठकर जोखिम भरी यात्रा करनी पड़ी। शुक्रवार को महानगरों से लौटने वाले यात्रियों की संख्या विशेष रूप से अधिक रही। इनमें दून एक्सप्रेस और गंगा सतलज जैसी प्रमुख ट्रेनों में स्लीपर कोच भी जनरल बोगी की तरह भीड़ से भरे दिखे। यात्रियों को साधारण कोच में धक्का-मुक्की के बीच किसी तरह अपनी मंजिल तक पहुंचना पड़ रहा है। कई यात्री कोच के अंदर खड़े होकर और गेट पर लटककर जोखिम भरा सफर करते नजर आए। मुस्कान व इमरान ने अपनी परेशानी बताते हुए कहा कि कन्फर्म टिकट नहीं मिल पाया। स्टेशन अधीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि ईद के कारण यात्रियों की संख्या में वृद्धि हुई है, जिससे उन्हें आवागमन में काफी दिक्कतें आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed