फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Train late

3 घंटा विलंब से चली अमृतसर अप व दून डाउन ट्रेन 19-09-20

Thu, 18 Jul 2019 10:42 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jul 2019 10:42 PM IST
विज्ञापन
Train late
दीनअंबेडकरनगर। अमृतसर अप व दून डाउन एक्सप्रेस तीन घंटे विलंब से अकबरपुर रेलवे स्टेशन पहुंचीं। इसके अलावा चार अन्य ट्रेनें भी घंटों विलंब से चलीं। पंडित दीनदयाल डाउन ट्रेन एक बार फिर गुरुवार को निरस्त रही। नतीजा यह रहा कि संबंधित ट्रेन से यात्रा करने वाले यात्रियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

गुरुवार को पांच ट्रेन जहां घंटों विलंब से चलीं, वहीं पंडित दीनदयाल डाउन ट्रेन के एक बार फिर निरस्त होने की जानकारी दी गई। अकबरपुर रेलवे स्टेशन से मिली जानकारी के अनुसार सद्भावना डाउन एक्सप्रेस निर्धारित समय सुबह 7:35 से तीन घंटा, दून डाउन एक्सप्रेस दोपहर 12:24 से ढाई घंटा, पैसेंजर डाउन शाम 4:17 से दो घंटा विलंब से अकबरपुर रेलवे स्टेशन पहुंची।
विज्ञापन

कोलकाता डाउन एक्सप्रेस सुबह 10:20 से डेढ़ घंटा, अमृतसर अप एक्सप्रेस दोपहर 12:58 से तीन घंटा व दून अप एक्सप्रेस दोपहर 1:16 से डेढ़ घंटा विलंब से अकबरपुर रेलवे स्टेशन पहुंचने की जानकारी दी गई। इसके अलावा सुबह 5:02 पर अकबरपुर रेलवे स्टेशन आने वाली पंडित दीनदयाल डाउन ट्रेन के निरस्त होने की जानकारी यात्रियों को दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed