{"_id":"5d2777098ebc3e6cbf3f4500","slug":"train-late-ambedkar-nagar-news-lko4701578109","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार घंटे विलंब से अकबरपुर स्टेशन पहुंची सात ट्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार घंटे विलंब से अकबरपुर स्टेशन पहुंची सात ट्रेन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। खराब मौसम के बीच गुरुवार को सात ट्रेनें डेढ़ से चार घंटे विलंब से अकबरपुर रेलवे स्टेशन पहुंचीं। इसके अलावा पंडित दीनदयाल उपाध्याय डाउन एक्सप्रेस गुरुवार को फिर निरस्त रही। नतीजा यह रहा कि गंतव्य तक जाने के लिए यात्रियों को घंटों इंतजार करने को मजबूर होना पड़ा। नौ यात्रियों को टिकट रद्द कराना पड़ा।
अकबरपुर रेलवे स्टेशन से मिली जानकारी के अनुसार साबरमती डाउन एक्सप्रेस ट्रेन निर्धारित समय सुबह 5:23 से 2 घंटा, सद्भावना डाउन एक्सप्रेस निर्धारित समय सुबह 7:33 से चार घंटा व दून डाउन एक्सप्रेस दोपहर 12:2 से तीन घंटा विलंब से अकबरपुर रेलवे स्टेशन पहुंची। पैसेंजर डाउन ट्रेन ने अपने निर्धारित समय शाम 4:17 से डेढ़ व जम्मूतवी अप एक्सप्रेस ट्रेन ने सुबह 5:28 से दो घंटे तक यात्रियों को इंतजार कराया।
दून अप एक्सप्रेस ट्रेन दोपहर 1:16 से ढाई घंटा, फरक्का अप एक्सप्रेस ट्रेन अपराह्न 2:22 से साढ़े 3 घंटा विलंब से अकबरपुर रेलवे स्टेशन पहुंची। इस बीच गुरुवार को भी पंडित दीनदयाल डाउन एक्सप्रेस ट्रेन निरस्त रही। यह ट्रेन सुबह 5:02 पर अकबरपुर रेलवे स्टेशन पहुंचती है। स्टेशन अधीक्षक जयप्रकाश ने बताया कि ट्रेन विलंब से चलीं, लेकिन उनकी स्थिति की जानकारी समय रहते यात्रियों को दे दी गई थी।