फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   train late

फिर निरस्त हुई दीनदयाल एक्सप्रेस, 11 ने रद्द कराए टिकट

Wed, 10 Jul 2019 10:27 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jul 2019 10:27 PM IST
विज्ञापन
train late
अंबेडकरनगर। पंडित दीनदयाल डाउन एक्सप्रेस ट्रेन बुधवार को एक बार फिर से निरस्त रही। इससे संबंधित ट्रेन से यात्रा करने वाले 11 यात्रियों को आरक्षित टिकट रद्द कराने को मजबूर होना पड़ा। इसके अलावा नौ अन्य ट्रेन घंटों विलंब से चली। इससे गंतव्य तक जाने वाले यात्रियों को खराब मौसम में मुश्किलों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

ट्रेन यात्रियों की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रहीं। ट्रेनों के निरस्त होने व घंटों विलंब से चलने का सिलसिला लगातार जारी है। बुधवार को भी यह सिलसिला जारी रहा। अकबरपुर रेलवे स्टेशन से मिली जानकारी के अनुसार सुबह 5:02 पर अकबरपुर रेलवे स्टेशन आने वाली पंडित दीनदयाल डाउन एक्सप्रेस ट्रेन के निरस्त होने की जानकारी यात्रियों को दी गई। इससे गंतव्य तक जाने के लिए जहां यात्रियों को दूसरी ट्रेन का सहारा लेना पड़ा, वहीं 11 यात्रियों को आरक्षित टिकट रद्द कराने को मजबूर होना पड़ा। इसके अलावा नौ ट्रेनें घंटों विलंब से चलीं।
विज्ञापन

वाराणसी पैसेंजर डाउन निर्धारित समय शाम 4:17 से साढ़े तीन घंटा, दून डाउन निर्धारित समय दोपहर 12:25 से लगभग चार घंटा, फरक्का डाउन पूर्वाह्न 11:07 से ढाई घंटा विलंब से अकबरपुर रेलवे स्टेशन पहुंची। साबरमती अप शाम 5:27 से चार घंटा, फरक्का अप अपराह्न 2:22 से 3 घंटा, दून अप निर्धारित समय दोपहर 1:16 से 4 घंटा, गंगा सतलज सुबह 8:57 से 2 घंटा, जम्मूतवी अप सुबह 5:28 से ढाई घंटा, पैसेंजर अप सुबह 7:06 से डेढ़ घंटा विलंब से अकबरपुर रेलवे स्टेशन पहुंचे। इससे बुधवार को लगभग पूरे दिन हुई बारिश के बीच संबंधित ट्रेन के इंतजार में यात्रियों को व्यापक मुश्किलें उठानी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्लेटफार्म पर समुचित शेड की व्यवस्था न होने से बारिश से बचाव के लिए यात्रियों को इधर उधर भटकने को मजबूर होना पड़ा। नाराज यात्रियों का कहना था कि यात्री हित को देखते हुए अकबरपुर रेलवे स्टेशन पर समुचित व्यवस्था कराए जाने की आवश्यकता है। उधर स्टेशन अधीक्षक जयप्रकाश ने बताया कि यात्रियों को किसी प्रकार की समस्या न हो, इसके लिए समय रहते ट्रेन के निरस्त होने व विलंब से चलने की स्थिति के बारे में जानकारी दे दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed