फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   train late

घंटों विलंब से चलीं सात ट्रेन, उमसभरी गर्मी में यात्री हुए बेहाल

Mon, 24 Jun 2019 11:03 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jun 2019 11:03 PM IST
विज्ञापन
train late
अंबेडकरनगर। सोमवार को भी ट्रेनों के देर से चलने की वजह से यात्री परेशान रहे। साबरमती अप व कोटा पटना डाउन एक्सप्रेस जहां साढ़े 6 घंटे विलंब से चलीं, वहीं पांच अन्य ट्रेनें भी घंटों विलंब से अकबरपुर रेलवे स्टेशन पहुंचीं। अकबरपुर रेलवे स्टेशन से मिली जानकारी के अनुसार, सात ट्रेनें घंटों विलंब से अकबरपुर रेलवे स्टेशन पहुंचीं। साबरमती अप एक्सप्रेस निर्धारित समय शाम 5:27 व कोटा पटना डाउन एक्सप्रेस निर्धारित समय दोपहर 12:44 से साढ़े 6 घंटा विलंब से अकबरपुर रेलवे स्टेशन पहुंची।
विज्ञापन

इसके अलावा दून अप एक्सप्रेस निर्धारित समय दोपहर 1:16 से साढ़े 3 घंटा व दून डाउन एक्सप्रेस निर्धारित समय दोपहर 12:25 से डेढ़ घंटा विलंब से चली। फरक्का अप एक्सप्रेस अपराह्न 2:22 से ढाई घंटा विलंब अकबरपुर रेलवे स्टेशन पहुंची। पैसेंजर डाउन शाम 4:19 से 2 घंटा, तो पैसेंजर अप सुबह 7:06 से डेढ़ घंटा विलंब से चली। उधर, स्टेशन अधीक्षक जयप्रकाश ने बताया कि ट्रेनें विलंब से चल रही हैं। यात्रियों को किसी प्रकार की मुश्किल न हो, इसके लिए उन्हें समय रहते ट्रेनों की स्थिति की जानकारी दे दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed