फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   train

Ambedkar Nagar News: फिर से चलने लगी ट्रेन, यात्रियों को राहत

Wed, 01 Mar 2023 04:30 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 01 Mar 2023 04:30 AM IST
विज्ञापन
train
अंबेडकरनगर। निरस्त और डायवर्ट ट्रेनें करीब नौ दिन के बाद अकबरपुर रेलवे स्टेशन से होकर मंगलवार को फिर से गुजरीं तो यात्रियों को बड़ी राहत मिली। कई दिनों बाद रेलवे स्टेशन गुलजार होने से दुकानदारों के भी चेहरे खिल उठे। इसके साथ ही टिकट खिड़की पर भी यात्रियों की लंबी लाइन दिखी।
विज्ञापन

मंगलवार का दिन ट्रेन से यात्रा करने वालों के लिए काफी राहत भरा रहा। पिछले 19 फरवरी से जिन 15 ट्रेनों को रद्द करते हुए मार्ग भी बदला गया था, अब उनका संचालन फिर से शुरू हो गया। मालूम हो कि शाहगंज से खेतासराय तक रेलवे लाइन दोहरीकरण का काम चलने के चलते बीते 19 फरवरी से 27 फरवरी तक 11 ट्रेनों का जहां रूट डॉयवर्जन कर दिया गया था तो वहीं चार ट्रेनों को रद्द हो गई थीं।
विज्ञापन

इससे ट्रेन से यात्रा करने वाले यात्रियों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा था। प्रतिदिन औसतन 45 आरक्षित टिकट आरक्षण खिड़की से निरस्त हो रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बीच 28 फरवरी मंगलवार से लगभग सुनसान पड़ा अकबरपुर रेलवे स्टेशन यात्रियों से गुलजार हो गया। बड़ी संख्या में यात्री अकबरपुर रेलवे स्टेशन पहुंच गए। इससे दुकानदारों के चेहरे भी खिल उठे। चाय पान की दुकान करने वाले राहुल ने कहा कि ट्रेनों के न चलने से यात्री बहुत कम आ रहे थे। इसका प्रतिकूल प्रभाव बिक्त्रस्ी पर पड़ रहा था। अब जबकि एक बार फिर से ट्रेनों का संचालन शुरू हो गया है तो काम भी पटरी पर आ गया है।
वाराणसी जाने के लिए अकबरपुर रेलवे स्टेशन पर पहुंचीं बसखारी निवासी सरोजा देवी ने कहा कि हमें पिछले 25 फरवरी को ही वाराणसी जाना था लेकिन ट्रेन का संचालन न होने से यात्रा को रद्द कर दिया था। बस से यात्रा करने में असहज महसूस होता है। ऐसे में आज जब ट्रेनों का संचालन सुचारु रूप से शुरू हो गया है तो अब ट्रेन से जा रहे हैं।

अकबरपुर नगर के मीरानपुर के विनोद लखनऊ जाने के लिए अकबरपुर रेलवे स्टेशन पहुंचे थे। कहा कि ट्रेनों का संचालन बंद होने से व्यापक मुश्किलें हो रही थीं। अब जबकि ट्रेनें सुचारु रूप से संचालित होने लगी हैं तो ट्रेन से यात्रा करने वाले यात्रियों को काफी राहत मिली है। कहा कि तमाम ऐसे यात्री हैं जो बस से यात्रा नहीं कर पाते हैं। उनके लिए अब काफी राहत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed