फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Train

फुट ओवरब्रिज निर्माण व ट्रेनों के ठहराव के लिए सांसद रितेश ने की पहल

Sun, 18 Oct 2020 10:45 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 18 Oct 2020 10:45 PM IST
विज्ञापन
Train
फोटो 9, भारतीय रेलवे बोर्ड अध्यक्ष को ज्ञापन सौंपते सांसद रितेश पाण्डेय। - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
अंबेडकरनगर। सांसद रितेश पांडेय ने अकबरपुर रेलवे स्टेशन पर सुविधाओं में बढ़ोत्तरी के लिए विशेष पहल की है। गत दिवस उन्होंने भारतीय रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष से मुलाकात की और अकबरपुर रेलवे स्टेशन पर सुविधाओं में विस्तार के लिए पत्र सौंपा। इसमें उन्होंने फुट ओवरब्रिज का निर्माण कराए जाने को प्राथमिकता दिए जाने तथा दून व गंगा सतलज एक्सप्रेस का स्टॉपेज करने की मांग की। कहा कि इससे जनपदवासियों समेत बड़ी संख्या में यात्रियों का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

बसपा सांसद रितेश पाण्डेय लगातार जिले को लगातार एक नई उपलब्धि दिलाने के प्रयास में जुटे हुए हैं। उन्होंने इस बार भारतीय रेलवे बोर्ड अध्यक्ष वीके यादव से मिलकर अकबरपुर रेलवे स्टेशन की सुविधाओं में बढ़ोत्तरी सुनिश्चित किए जाने की मांग की है। साथ ही यात्रियों की सुविधाओं को देखते हुए अकबरपुर रेलवे स्टेशन पर पूर्व की तरह दून व गंगा सतलज एक्सप्रेस के स्टापेज की मांग की। सांसद रितेश ने बताया कि इस मुलाकात में रेलवे बोर्ड अध्यक्ष ने सकारात्मक सहमति दी है।
विज्ञापन

कहा कि अकबरपुर रेलवे स्टेशन पर फुट ओवरब्रिज निर्माण तथा दून व गंगा सतलज एक्सप्रेस के ठहराव को लेकर पहल सुनिश्चित की जाएगी। रितेश ने अध्यक्ष को बताया कि यह ट्रेनें पूर्व में अकबरपुर रेलवे स्टेशन पर रुकती थीं। इस ट्रेन से बड़ी संख्या में यात्री यात्रा भी करते हैं। ऐसे में इन ट्रेनों का ठहराव यहां जरूरी है। इससे न सिर्फ जनपदवासियों को लाभ मिलेगा, बल्कि आम यात्रियों का भी इसका लाभ मिलेगा। इससे रेलवे को भी बेहतर राजस्व प्राप्त होगा।(संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed