फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Train

1584 श्रमिकों को रांची लेकर रवाना हुई ट्रेन

Wed, 17 Jun 2020 09:27 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jun 2020 09:27 PM IST
विज्ञापन
Train
अंबेडकरनगर। बुधवार को एक बार फिर जिले के विभिन्न ईंट भट्ठों पर काम कर रहे 1584 मजदूरों को लेकर श्रमिक सुपरफॉस्ट ट्रेन रांची के लिए रवाना हुई। अपर जिलाधिकारी समेत एएसपी व सीएमओ ने रेलवे स्टेशन पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। श्रमिकों को आवश्यक एहतियात बरतने की सलाह दी गई।
विज्ञापन

गौरतलब है कि विभिन्न प्रांतों में नौकरी कर रहे श्रमिक लगातार अपने पैतृक गांव लौट रहे हैं। दिल्ली, मुंबई, लुधियाना सहित देश के विभिन्न प्रांतों से अधिकांश श्रमिक अपने गांव लौट चुके हैं। ऐसे में अब जिले में विभिन्न शहरों से आकर मजदूरी आदि करने वाले श्रमिकों को उनके गांव भेजने का कार्य शुरू हुआ है। बुधवार को एक बार फिर विभिन्न ईंट-भट्ठों पर काम कर रहे 1584 मजदूरों को श्रमिक सुपरफास्ट विशेष ट्रेन से रांची रवाना किया गया।
विज्ञापन

अपर जिलाधिकारी डॉ पंकज कुमार वर्मा, एएसपी अवनीश कुमार मिश्र व सीएमओ डॉ अशोक कुमार आदि ने अकबरपुर रेलवे स्टेशन पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। रवाना होने से पहले यात्रियों को भोजन कराया गया। इसके अलावा उन्हें रास्ते के लिए लंच पैकेट, पानी की बोतल भी उपलब्ध कराया गया। चिकित्सकों की टीम ने सभी श्रमिकों की थर्मल स्क्रीनिंग की। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराते हुए श्रमिकों को ट्रेन में बिठाया गया। श्रमिकों को सलाह दी गई कि वह रास्ते में भी सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed