फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   train

दीनदयाल डाउन एक्सप्रेस रही निरस्त, यात्री हुए बेहाल

Fri, 05 Jul 2019 10:15 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jul 2019 10:15 PM IST
विज्ञापन
train
अंबेडकरनगर। ट्रेन यात्रियों की मुश्किलें शुक्रवार को भी जारी रहीं। दीनदयाल डाउन एक्सप्रेस फिर निरस्त रही, वहीं सात अन्य ट्रेनें घंटों विलंब से चलीं। इसके चलते यात्रियों को मुश्किलें उठानी पड़ीं।
विज्ञापन

उमसभरी गर्मी में घंटों विलंब से चल रहीं ट्रेनों का इंतजार यात्रियों पर भारी पड़ रहा है। शुक्रवार को एक ट्रेन निरस्त रही, वहीं सात अन्य घंटों विलंब से चलीं। अकबरपुर रेलवे स्टेशन के अनुसार, सुबह 5:20 पर अकबरपुर रेलवे स्टेशन आने वाली दीनदयाल डाउन एक्सप्रेस शुक्रवार को एक बार फिर निरस्त रही। इससे संबंधित ट्रेन से यात्रा करने वाले यात्रियों को गंतव्य तक जाने के लिए दूसरी ट्रेन का सहारा लेने को मजबूर होना पड़ा। इसके अलावा सद्भावना अप एक्सप्रेस निर्धारित समय अपराह्न 2:18 से साढ़े 7 घंटा, दून अप एक्सप्रेस दोपहर 1:16 से तीन घंटा व साबरमती अप एक्सप्रेस निर्धारित समय सुबह 5:27 से दो घंटा विलंब से अकबरपुर रेलवे स्टेशन पहुंची। सरयू यमुना अप एक्सप्रेस रात 9:10 से 4 घंटा,
विज्ञापन

मरुधर डाउन एक्सप्रेस ट्रेन सुबह 7:36 से ढाई घंटा, फरक्का डाउन एक्सप्रेस ट्रेन पूर्वाह्न 11:07 से तीन घंटा व कोटा पटना डाउन एक्सप्रेस ट्रेन निर्धारित समय दोपहर 12:44 से साढ़े पांच घंटा विलंब से अकबरपुर रेलवे स्टेशन पहुंची। उधर, स्टेशन अधीक्षक जयप्रकाश ने बताया कि यात्रियों को किसी प्रकार की मुश्किल न हो, इसके लिए समय रहते ट्रेनों के निरस्त होने व विलंब से चलने की जानकारी यात्रियों को दे दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed