फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   train

निरस्त रही दीनदयाल एक्सप्रेस, कई ट्रेन घंटों लेट

Thu, 27 Jun 2019 10:48 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jun 2019 10:48 PM IST
विज्ञापन
train
अंबेडकरनगर। पंडित दीनदयाल डाउन एक्सप्रेस निरस्त होने के साथ ही गुरुवार को छह ट्रेनें घंटों विलंब से चलीं। इस वजह से आठ यात्रियों को टिकट निरस्त कराना पड़ा। वहीं, ट्रेनों के देरी से पहुंचने के कारण यात्रियों को तमाम मुश्किलें हुईं।
विज्ञापन

गुरुवार को अकबरपुर रेलवे स्टेशन से मिली जानकारी के अनुसार, सुबह 4:36 पर अकबरपुर रेलवे स्टेशन आने वाली पंडित दीनदयाल डाउन एक्सप्रेस निरस्त होने की जानकारी यात्रियों को दी गई। इससे संबंधित ट्रेन से यात्रा करने वाले आठ यात्रियों को आरक्षित टिकट रद्द कराने को मजबूर होना पड़ा। इसके अलावा सद्भावना डाउन एक्सप्रेस निर्धारित समय सुबह 7:33 से साढ़े 3 घंटा, पैसेंजर डाउन शाम 4:19 से 3 घंटा, जम्मूतवी अप एक्सप्रेस निर्धारित समय सुबह 5:28 से ढाई घंटा विलंब से अकबरपुर रेलवे स्टेशन पहुंची।
विज्ञापन

दून अप एक्सप्रेस 1:16 से साढ़े 4 घंटा, फरक्का अप एक्सप्रेस के अपराह्न 2:22 से 3 घंटा व दून डाउन एक्सप्रेस दोपहर 12:25 से ढाई घंटा विलंब से चलने की जानकारी यात्रियों को दी गई। ट्रेनों के निरस्त होने व घंटों विलंब से चलने का खामियाजा उमसभरी गर्मी में संबंधित ट्रेन से यात्रा करने वाले यात्रियों को भुगतना पड़ा। उधर, अकबरपुर रेलवे स्टेशन के अधीक्षक जयप्रकाश ने बताया कि ट्रेनें विलंब से चल रही हैं। यात्रियों को किसी प्रकार की मुश्किल न हो, इसके लिए उन्हें समय रहते स्थिति की जानकारी दे दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed