{"_id":"c7526dc0ce94042cdbd12034440d23cc","slug":"traffic-was-stopped-by-fog-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोहरे से थम गई यातायात की रफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोहरे से थम गई यातायात की रफ्तार
अबेडकरनगर/अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 10 Dec 2015 09:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोहरे की मार का सर्वाधिक असर रेल सेवा पर पड़ रहा है। लोगों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कोहरे का असर व्यवसाय पर भी साफ देखा जा रहा है।
विज्ञापन
गुरुवार को सुबह आठ बजे तो कोहरा छट गया था लेकिन आसमान पर बादल छाए रहने के चलते दोपहर तक धूप ही नहीं निकली। इससे स्कूल जाने वाले छात्र छात्राओं को खासी मुसीबतों का सामना करना पड़ा। बादलों के चलते ठंड का एहसास इस तरह हो रहा था कि सुबह खुलने वाली दुकानों के शटर भी देर से खुले।
विज्ञापन
कई सैलून व चाय पान की दुकान भी देर से खुलीं, जिससे लोगों को निराश होकर घर वापस लौटना पड़ा। उधर बुधवार शाम सात बजे के बाद से ही कोहरे का प्रकोप इतना तेज था कि सड़क पर चलना मुश्किल हो रहा था। चार पहिया वाहनों के साथ ही दो पहिया वाहन सवारों को भी खासी असुविधा हुई।
विज्ञापन
हालत यह थी कि पूरी रात वाहनों को रेंग रेंग कर चलना पड़ा। वैवाहिक आयोजनों में भाग लेने के लिए घरों से निकले कई लोग अपने निजी वाहन से कुछ दूर आगे जाने के बाद वापस लौट आए। कोहरे के चलते ट्रेनें भी लगातार विलंब से चल रही हैं। बुधवार रात से गुरुवार सायं तक 10 से अधिक ट्रेनें एक घंटे से अधिक विलंब से पहुंची।
इससे यात्रियों को सबसे ज्यादा मुश्किल हुई। ट्रेनों के लगातार विलंब से चलने को लेकर यात्रियों ने नाराजगी का इजहार भी किया।उधर कोहरा व शीतलहरी के बीच किसानों की भी मुश्किल बढ़ गई हैं। न तो मड़ाई का कार्य हो पा रहा है, और न ही किसान अन्य कृषि कार्य सुचारु ढंग से निपटा पा रहे हैं। गेहूं बुवाई का कार्य भी पिछड़ रहा है।