फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Traffic stalled from the overbridge to the Ayodhya road due to a traffic jam.

Ambedkar Nagar News: जाम में ओवरब्रिज से अयोध्या मार्ग तक थमे पहिये

Mon, 12 Oct 2026 10:41 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 12 Oct 2026 10:41 PM IST
विज्ञापन
Traffic stalled from the overbridge to the Ayodhya road due to a traffic jam.
अकबरपुर में सोमवार सुबह जाम लगने से टांडा मार्ग स्थित ओवरब्रिज पर लगी वाहनों की कतार।संवाद
अंबेडकरनगर। अकबरपुर में सोमवार को जाम के चलते यातायात व्यवस्था बेपटरी रही। रेलवे ओवरब्रिज से अयोध्या मार्ग तक वाहनों की कतारें लगी रहीं। सुबह स्कूल और कार्यालय जाने के समय सबसे ज्यादा परेशानी हुई। जाम में स्कूली वाहन और एंबुलेंस भी फंसी रहीं। यातायातकर्मी व्यवस्था संभालने में जुटे रहे, लेकिन लोगों को देरी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

अकबरपुर-टांडा मार्ग स्थित रेलवे ओवरब्रिज पर सुबह करीब 8:45 बजे बस स्टॉप के पास एक बस के मुड़ने से दोनों ओर यातायात बाधित हो गया। देखते ही देखते पुल पर वाहनों की कतार लग गई और कई स्कूली वाहन फंस गए। तैनात यातायातकर्मी जाम खुलवाने में जुटे रहे। सुबह नौ से 10 बजे तक स्थिति अधिक गंभीर रही। अयोध्या मार्ग पर तमसा मार्ग से चुंगी नाका तक सुबह आठ से 10 बजे और दोपहर दो से तीन बजे तक वाहन रेंगते रहे। इस दौरान एंबुलेंस भी जाम में फंसी रही। सम्मनपुर निवासी प्रवीण यादव जिला अस्पताल जा रहे थे। उन्होंने बताया कि जाम के कारण उन्हें देर हुई।
विज्ञापन

वहीं अकबरपुर के शास्त्रीनगर निवासी अशोक पटेल अपने बच्चे को तमसा मार्ग स्थित स्कूल छोड़ने जा रहे थे। जाम के चलते उन्हें भी समय पर पहुंचने में परेशानी हुई। दोपहर करीब दो बजे स्कूलों की छुट्टी के बाद एमई विक्रमादित्य सिंह तिराहे से कांजीहौज तक वाहनों की लंबी कतार लग गई। सुबह और दोपहर के व्यस्त समय में यातायात प्रभावित होने से राहगीरों को परेशानी उठानी पड़ी। टीएसआई जेबी यादव ने बताया कि सोमवार के कारण भीड़ अधिक थी। यातायात कर्मियों को लगाकर व्यवस्थाएं दुरुस्त कराई गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed