{"_id":"5da6001e8ebc3e93b31a7963","slug":"traffic-rules-ambedkar-nagar-news-lko487095075","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांधीगीरी तरीके से छात्र छात्राओं ने दी यातायात नियमों की सीख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांधीगीरी तरीके से छात्र छात्राओं ने दी यातायात नियमों की सीख
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। सड़क सुरक्षा सप्ताह अभियान के तहत मंगलवार को अपर पुलिस अधीक्षक अवनीश कुमार मिश्र ने उपसंभागीय परिवहन कार्यालय से छात्र-छात्राओं की यातायात जागरूकता रैली को रवाना किया। रैली के साथ पटेलनगर तिराहा पहुंचे। यहां रैली में शामिल छात्र-छात्राओं ने अधिकारियों की मौजूदगी में गांधीगीरी के जरिए बिना हेलमेट बाइक चलाने वालों को गुलाब का फूल भेंट किया। साथ ही दोबारा हेलमेट पहनकर बाइक चलाने की सीख दी गई। कहा, यातायात नियमों की अनदेखी कर न सिर्फ अपना अहित करते हैं बल्कि पूरे परिवार को मुसीबत में धकेलने का काम करते हैं। ऐसा न करें, घर पर कोई आपके इंतजार में है।
अपर पुलिस अधीक्षक अवनीश कुमार मिश्र ने लोगों से यातायात नियमों का पालन करने का आह्वान किया। कहा कि सड़कों पर हो रहे हादसे चिंता का विषय हैं। सभ्य व शिक्षित समाज पर यह कलंक है। हमें इससे गंभीरता से निपटना होगा। इसमें युवाओं को सक्रियता से अपनी भागीदारी निभानी होगी। उन्होंने छात्र छात्राओं से ध्यानपूर्वक यातायात नियमों का पालन करने की सलाह दी।
सदर एसडीएम अभिषेक पाठक ने भी छात्र छात्राओं को यातायात नियमों की सीख दी। कहा कि नियमों का पालन सिर्फ चालान व पुलिस की कार्रवाई से बचने के लिए नहीं होनी चाहिए। सड़क पर चलते समय में हमें स्वयं के साथ-साथ दूसरों की सुरक्षा के लिए करना चाहिए। ऐसा करके न सिर्फ हम अपना जीवन खुशहाली से जी सकते हैं बल्कि दूसरों के घरों में खुशहाली रहेगी। सीओ धर्मेंद्र सचान ने भी छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन किया। कहा कि छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों के पालन को लेकर गंभीर होना होगा। कई बार युवा वाहन चलाते समय में स्टंटबाजी करते हैं या फिर गलत दिशा से वाहन निकालते हैं। ऐसा करने के दौरान हादसे होते हैं। ऐसे में उन्हें इस तरह की हरकत से बचना चाहिए।
विज्ञापन
एआरटीओ केएन सिंह ने छात्र छात्राओं को यातायात नियमों की जानकारी दी। कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ छात्र-छात्राओं को सड़क पर चलने के नियमों को भी सीखना चाहिए। कई बार छात्र-छात्राएं इन नियमों को लेकर उदासीन रहते हैं, वह समुचित जानकारी हासिल नहीं करते। कई बार साक्षात्कार में भी उनसे सवाल किया जाता है, तो वह उत्तर नहीं दे पाते। ऐसे में छात्र छात्राओं को यातायात के समुचित नियमों की जानकारी रखनी चाहिए और उसका गंभीरता से पालन करना चाहिए।
उपंसभागीय परिवहन कार्यालय से निकली रैली पटेलनगर तिराहे तक गई। यहां रैली में शामिल डिवाइन पब्लिक स्कूल के छात्र छात्राओं ने अधिकारियों की मौजूदगी में गांधीगीरी करते हुए बगैर हेलमेट के बाइक चलाने वालों व ट्रिपलिंग करने वालों को गुलाब का फूल भेंट किया। कहा कि घर पर कोई बेसब्री से आपका इंतजार कर रहा है। दोबारा ऐसा न करें। यातायात नियमों का गंभीरता से पालन करें। इस मौके पर टीएसआई सुधांशू वर्मा व डीबीए विनय पाण्डेय समेत कई कर्मचारी मौजूद रहे।