फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   traffic policemen launched awareness campaign

यातायात पुलिसकर्मियों ने चलाया जागरूकता अभियान

Thu, 09 Jun 2022 10:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 09 Jun 2022 10:51 PM IST
विज्ञापन
traffic policemen launched awareness campaign
अंबेडकरनगर। सड़क सुरक्षा अभियान के अंतर्गत गुरुवार को यातायात पुलिस टीम ने जागरूकता अभियान चलाया। आम नागरिकों को यातायात नियमों से जुड़ी जानकारियों से संबंधित पंफलेट का वितरण किया गया। नागरिकों से यातायात पुलिसकर्मियों ने आह्वान किया कि वे सड़क पर चलते समय यातायात नियमों का गंभीरता से पालन करें। नशे की हालत में वाहन न चलाने व वाहन चलाते समय मोबाइल का प्रयोग न करने का आह्वान किया।
विज्ञापन

सीओ अशोक कुमार सिंह ने बताया कि गुरुवार को अकबरपुर नगर के पुराने तहसील तिराहा, शहजादपुर चौक, पहितीपुर चौराहा, दोस्तपुर चौराहा आदि स्थानों पर जागरूकता अभियान चलाया गया। लोगों से सड़क पर चलते समय यातायात नियमों का पालन करने का आह्वान किया। कहा गया कि हम यातायात नियमों का गंभीरता से पालन करें। इससे न सिर्फ हमारी यात्रा सुरक्षित होगी, बल्कि सड़क पर चल रहे दूसरे लोग भी सुरक्षित रहेंगे।
विज्ञापन

बाइक चालकों को हेलमेट का प्रयोग करने तथा चार पहिया वाहन चालकों को सीट बेल्ट को अनिवार्य रूप से प्रयोग करने की सलाह दी। कहा कि यदि नियमों की अनदेखी करते पकड़े जाएंगे तो भारी जुर्माना लगाया जाएगा। मौके पर टीएसआई शिवदीपक सिंह, मुख्य आरक्षी राजेश कुमार, अशोक राय, प्रदीप वर्मा व हरेंद्र यादव सहित अन्य यातायात पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed