फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Traffic

ट्रैफिक व्यवस्था को नगर में बेपटरी कर रहा पार्किंग का अभाव

Sat, 13 Jul 2019 11:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jul 2019 11:54 PM IST
विज्ञापन
Traffic
अंबेडकरनगर। टांडा व आसपास के क्षेत्रों में मुख्य सड़कों पर मनमानी पार्किंग से ट्रैफिक व्यवस्था बिगड़ रही है। प्रतिष्ठानों पर पार्किंग के कोई इंतजाम नही हैं। इसके चलते इधर से गुजरने पर लोगों को खासा जाम का सामना करना पड़ता है। नगर के विभिन्न प्रतिष्ठानों पर सामानों की खरीददारी के लिए पहुंचने वाले ग्राहक अक्सर सड़क पर ही वाहन खड़ा कर देते हैं, और सामानों की खरीददारी में जुट जाते हैं। पर्याप्त स्थान न होने के चलते ऐसा करना उनकी मजबूरी भी है।
विज्ञापन

नगर क्षेत्र के ज्यादातर व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के पास पार्किंग की सुविधा नही है। इस तरफ न तो नगर पालिका प्रशासन ध्यान देता है, और न ही पुलिस प्रशासन। प्रतिष्ठानों के पास पार्किंग की सुविधा न होने का खामियाजा समूचे शहर को भुगतना पड़ता है। कारण कि इन प्रतिष्ठानों पर सामानों की खरीददारी करने के लिए पहुंचने वाले उपभोक्ताओं को अपने वाहन सड़क की पटरी या फिर सड़क पर ही खड़ा करना पड़ता है।
विज्ञापन

सड़क के दोनों तरफ जब पटरियों पर वाहनों की पार्किंग लग जाती है, तो सड़क से वाहनों का गुजरना मुश्किल हो जाता है।कुछ ही देर में यह स्थिति एक बड़े जाम के शक्ल में तब्दील हो जाती है, और नागरिकों को घंटों जाम से जूझना पड़ता है। इससे आम नागरिकों को बचाने के लिए न तो प्रशासन के पास पर्याप्त पुलिसकर्मी हैं और न ही यह सुध कि बड़े प्रतिष्ठानों को निर्देशित करे कि पार्किंग की सुविधा सुनिश्चित करें, जिससे उनके यहां खरीददारी व अन्य कार्यों से से पहुंचने वाले उपभोक्ता अपने वाहन गलत जगह न पार्क करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रजा पार्क कम्यूनिटी हाल, सिकंदराबाद मोहल्ले, छज्जापुर दक्षिण मोहल्ला, अलहदादपुर मोहल्ले में स्थित विभिन्न नर्सिंग होम, मछलिया पुल, एचडीएफसी, आईसीसीआई बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, बैक ऑफ इंडिया, सेंट्रल बैंक तथा एलआईसी ऑफिस समेत क्षेत्र के कई अन्य प्रतिष्ठानों के पास या तो पार्किंग है ही नहीं, या फिर पर्याप्त सुविधा नहीं है। ऐसे में यहां पहुंचने वाले उपभोक्ताओं को अपना वाहन सड़क पर या सड़क की पटरियों पर ही खड़ा करना पड़ता है। इसके चलते इन क्षेत्रों में अक्सर जाम की समस्या उत्पन्न रहती है। उधर एसडीएम एमपी सिंह का कहना है कि जाम से निजात दिलाने के लिए एक बार फिर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed