फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Traders threds

खान मुुबारक के गुर्गों ने व्यापारियों को धमकाया

Tue, 28 Jul 2015 10:18 PM IST
Updated Tue, 28 Jul 2015 10:18 PM IST
विज्ञापन

माफिया खान मुबारक के गुर्गों द्वारा रंगदारी के लिए व्यापारियों को धमकाने का नया मामला सामने आया है। इस मामले मेें दो व्यापारियों ने हंसवर थाने में केस दर्ज कराया है, जिनमें से एक में खान मुबारक के नाम का उल्लेख है। दूसरी प्राथमिकी में सिर्फ जेल आकर मिलने की बात कही गई है। धमकियों से नाराज कई व्यापारियों ने मंगलवार को थाने पहुंचकर मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग की। पुलिस के मुताबिक सभी आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित होगी।

विज्ञापन

चर्चित माफिया खान मुुबारक व उसके गुर्गों पर कोई अंकुश नहीं लग पा रहा है। ताजा मामला रंगदारी के लिए हंसवर बाजार के व्यापारियों को धमकाने से जुड़ा है। हंसवर थाना क्षेत्र के नोनारा निवासी अब्दुल हकीम ने थाने में प्रार्थनापत्र देकर मंगलवार को बताया कि उन्हें परवेज ने फोन करके जेल आकर मिलने को कहा है। इससे हंसवर बाजार में जनरल स्टोर चलाने वाले हकीम व उनका पूरा परिवार दहशत में है। हकीम ने तहरीर में खान मुुबारक के नाम का तो उल्लेख नहीं किया, लेकिन जिस परवेज का जिक्र किया वह खान मुबारक का ही गुर्गा है और फैजाबाद जेल में बंद है। उधर, जिस मोबाइल नंबर से परवेज ने हकीम को फोन किया था, उसी नंबर से फैजाबाद जेल में ही बंद एक अन्य बदमाश अभिषेक सिंह ने हंसवर के सराफा व्यापारी बेचूलाल सोनी को फोन किया। इसमें खान मुबारक के नाम का उल्लेख करते हुए जेल में आकर मिलने को कहा गया।
विज्ञापन


दोनों व्यापारियों ने पूछा कि वे जेल तक पहुंचेंगे कैसे, तो हंसवर के एक आदमी का नाम लेकर बताया गया कि वह तुम लोगों को पहुंचा देगा। ये फोन सोमवार व मंगलवार को आए। दो-तीन अन्य व्यापारियों के पास भी फोन जाने की चर्चा है, लेकिन अन्य किसी ने शिकायत नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले को लेकर हंसवर बाजार के कई व्यापारियों ने मंगलवार को दुकानें बंद कर दीं और पुलिस से शिकायत करने हंसवर थाने पहुंच गए। दरअसल व्यापारियों के बीच एक संदेश गया कि हंसवर के सभी बड़े व्यापारियों को नियमित तौर पर रंगदारी देनी होगी। इससे घबराए व्यापारियों ने थाने पहुंचकर सख्त कार्रवाई की मांग की।


थाना प्रभारी ने प्रकरण से उच्चाधिकारियों को अवगत कराया। इसके बाद मामले में अभिषेक व परवेज के अलावा खान मुबारक के विरुद्घ भी केस दर्ज कर लिया गया। प्राथमिकी में रंगदारी की धारा नहीं लगाई गई, क्योंकि तहरीर में कोई रकम मांगने का उल्लेेेख नहीं है। फोन पर धमकाने की धारा में ही केस दर्ज हुआ है, लेकिन साफ तौर पर माना जा रहा है कि रंगदारी के लिए ही व्यापारियों को धमकाया गया है।

अपर पुलिस अधीक्षक पंकज पांडेय ने बताया कि दोनाें व्यापारियों की तहरीर पर केस दर्ज कर लिया गया है। छानबीन करके मामले में सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed