फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Traders' protest bypassed, bulldozers roared

व्यापारियों का विरोध दरकिनार, गरजा बुलडोजर

Wed, 25 May 2022 11:00 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 25 May 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
Traders' protest bypassed, bulldozers roared
अंबेडकरनगर के शहजादपुर में बुलडोजर से हटाया जाता अतिक्रमण-संवाद - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
अंबेडकरनगर। व्यापारियों के कड़े विरोध के बीच बुधवार को जिला मुख्यालय पर फिर से बुलडोजर गरजा। अधिकारियों ने व्यापारियों से साफ कर दिया कि नाली के ऊपर तक किसी भी प्रकार का अतिक्रमण स्वीकार्य नहीं होगा। व्यापारियों की यह दलील खारिज कर दी गई कि मौका दिया जाना चाहिए था। कहा गया कि पहले ही सूचना दे दी गई थी, इसके बाद भी अतिक्रमण नहीं हटाया गया। ऐसे में अब कार्रवाई का सामना करना ही पड़ेगा। अधिकारियों ने चेतावनी दी कि शहर के विभिन्न क्षेत्रों में जिन भी नागरिकों ने नाली के ऊपर अतिक्रमण कर रखा है, वे इसे अविलंब हटा लें, वर्ना बुलडोजर चलाकर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

सार्वजनिक सूचना देने व मोहलत प्रदान करने के बाद चलाए जा रहे अतिक्रमण अभियान को लेकर व्यापारियों ने बुधवार को नगर परिषद कार्यालय पहुंचकर नाराजगी का इजहार किया। व्यापारी नेताओं का कहना था कि आनन फानन बड़े पैमाने पर तोड़फोड़ कर दी गई। यह उचित नहीं है। व्यापारियों ने कुछ छूट दिए जाने पर जोर दिया। नगर परिषद अध्यक्ष सरिता गुप्त व ईओ बीना सिंह की मौजूदगी में एसडीएम सदर पवन जायसवाल ने स्पष्ट करते हुए कहा कि नाली के ऊपर तक का प्रत्येक अतिक्रमण हटाया जाएगा। यदि कोई घर या दुकान एकदम नाली तक बन गई है, तो उसे सिर्फ छोटी सी सीढ़ी बनाए रखने दिया जा सकता है। दुकान या घर के पूरे फ्रंट क्षेत्रफल में नाली के ऊपर आरसीसी निर्माण नहीं रहने दिया जाएगा। एसडीएम ने कहा कि नाली के ऊपर लोहे का जाल लगाकर आवागमन सुनिश्चित किया जाए। इससे नाली की सफाई भी होगी और अतिक्रमण भी नहीं मालूम होगा। बेनतीजा रही इस बैठक के बाद व्यापारियों ने कहा कि डीएम से मिलकर बात रखी जाएगी।
विज्ञापन

उधर व्यापारियों के विरोध को दरकिनार करते हुए टीम ने फव्वारा तिराहा से लेकर पहितीपुर चौराहे तक सड़क पूर्वी छोर पर तमाम स्थाई अतिक्रमण बुलडोजर से ढहा दिया। दो दो बुलडोजर का प्रयोग करने से हड़कंप मचा रहा। तमाम तमाशबीन भी इस दौरान वहां जुट गए। किसी अनहोनी को टालने के लिए बड़ी तादाद में पुलिसकर्मी भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बभनगवां जाएं सब्जी विक्रेता, वर्ना होगी कार्रवाई
अब शहजादपर सब्जी मण्डी को शिफ्ट कराया जाएगा। पहले इसे नवीन सब्जी मंडी में शिफ्ट किया गया था, लेकिन दूरी की वजह से सब्जी विक्रेताओं ने ऐसा नहीं किया। वे शहजादपुर से शिफ्ट होकर नवीन सब्जी मंडी में कुछ दिनों के लिए गए, लेकिन बाद में वापस लौट आए। अब फिर से सब्जी मंडी का अतिक्रमण दूर करने के लिए नई व्यवस्था बनाई गई है। सब्जी दुकानदारों को किसी भी प्रकार की आर्थिक मुश्किल न हो, इसके लिए बभनगवां में उन्हें शिफ्ट कराए जाने की तैयारी की जा रही है। ईओ ने कहा कि बभनगवां में पेंटिंग व साफ सफाई का कार्य पूरा कर लिया गया है। ऐसे में सब्जी दुकानदारों को चाहिए कि किसी भी प्रकार की कार्रवाई से बचने के लिए वे बभनगवां में चिह्नित स्थान पर अपनी-अपनी दुकान लगाएं। बताया कि शासन के निर्देश पर सड़कों को अतिक्रमण मुक्त कराया जाएगा। ऐसे में सब्जी दुकानदारों को चाहिए कि वे स्वयं ही अपनी दुकानों को बभनगवां में शिफ्ट कर लें। यदि जल्द ही ऐसा नहीं किया, तो उन्हें सख्ती के साथ हटाया जाएगा।
बिना किसी रुकावट के बढ़ता रहा बुलडोजर
जलालपुर नगर में प्रमुख मार्गों को अतिक्रमणमुक्त करने के लिए बुधवार को भी बगैर किसी बाधा के बुलडोजर चला। एक दिन पहले मंगलवार को अतिक्रमण हटाने के दौरान व्यापार मंडल के पदाधिकारियों की अधिकारियों से कुछ झड़प हुई थी, लेकिन बुधवार को चले बुलडोजर के दौरान किसी भी प्रकार की रुकावट नहीं उत्पन्न हुई। एसडीएम मोहनलाल गुप्त, सीओ देवेंद्र कुमार मौर्य, ईओ नगर पालिका परिषद धर्मेंद्र बहादुर सिंह व तहसीलदार आलोक रंजन के नेतृत्व में बुधवार को नवीन गली से अतिक्रमण हटाने का अभियान शुरू हुआ। किसी प्रकार की अनहोनी को रोकने के लिए सुरक्षा के कड़े प्रबंध भी इस दौरान किए गए थे। मंगलवार की घटना की पुनरावृत्ति न हो, इसे लेकर समुचित इंतजाम अधिकारियों ने कर रखा था। इसी का नतीजा रहा कि जमालपुर चौराहा तक बुलडोजर बिना किसी रुकावट के आगे बढ़ता रहा और सड़क के किनारे से अतिक्रमण ढहाता रहा।

टांडा में 29 को फिर से गरजेगा बुलडोजर
टांडा नगर में सड़कों को अतिक्रमणमुक्त करने का अभियान बुधवार को नहीं चला। दरअसल एक दिन पहले मंगलवार को एसडीएम दीपक वर्मा की अध्यक्षता व ईओ नगर पालिका परिषद टांडा आरपी श्रीवास्तव की मौजूदगी में व्यापारियों के साथ बैठक हुई थी। इसमें तय किया गया कि फिलहाल चार दिन का मौका दिया जा रहा है कि दुकानदार व अनय लोग स्वयं ही सड़क के किनारे से अतिक्रमण हटा लें। एसडीएम ने इस दौरान कहा कि 29 मई से एक बार फिर से अतिक्रमण हटाने के लिए बुलडोजर चलेगा। ऐसे में संबंधित से जुर्माना भी वसूला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed