फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Trade union on strike, suffering masses

ट्रेड यूनियन की हड़ताल, जनता रही बेहाल

Wed, 02 Sep 2015 11:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ अंबेडकरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ अंबेडकरनगर Updated Wed, 02 Sep 2015 11:16 PM IST
विज्ञापन

बैंकों में कामकाज पूरी तरह ठप रहने से धन निकासी के लिए पहुंचे उपभोक्ताओं को बैरंग वापस लौटना पड़ा। जिन उपभोक्ताओं के पास एटीएम कार्ड थे, उन्होंने ने तो किसी प्रकार अपना काम चला लिया, लेकिन अन्य उपभोक्ताओं को खासी मुश्किल हुई। देर शाम तक एटीएम भी धोखा दे गए।

विज्ञापन


गैस एजेंसियों के शटर तो खुले लेकिन पर्ची कटने से लेकर रसोईगैस सिलेंडर की डिलेवरी तक का कार्य नहीं हुआ। इससे उपभोक्ताओं को मुश्किलों का सामना करना पड़ा। स्थानीय स्तर पर तो परिवहनकर्मियों की हड़ताल का असर नहीं दिखा लेकिन अन्य जनपदों में हड़ताल के चलते बसों का आवागमन कम हुआ, जिससे यात्रियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा। भारतीय जीवन बीमा निगम के कार्यालय में भी हड़ताल रही।
विज्ञापन


स्टेट बैंक व यूनियन बैंक को छोड़कर बैंक आफ बड़ौदा, इलाहाबाद बैंक, पंजाब नेशनल बैंक,  सेंट्रल बैंक सहित अन्य कई बैंकों में हड़ताल के चलते लेनदेन पूरी तरह ठप रहा। इन बैंकों के लिपिक स्तर के कर्मचारी तो कार्य निपटाते रहे लेकिन अधिकारी हड़ताल पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेनदेन का कार्य न होने से धन निकासी व जमा के लिए बैंक पहुंचे ग्राहकों को मायूस होकर वापस लौटना पड़ा। बैंक आफ बड़ौदा में धननिकासी के लिए आए शहजादपुर के धर्मेंद्र व अमरजीत सोनी ने बताया कि हड़ताल की जानकारी न होने पर वे धननिकासी के लिए यहां आए हुए थे। यहां आने पर पता चला कि हड़ताल है।

बताया कि धन की उन्हें अत्यंत आवश्यकता थी, लेकिन हड़ताल के चलते नहीं मिल पाया। पंजाब नेशनल बैंक के निकट मिले रामअजोर ने कहा कि दवा के लिए उन्हें धननिकासी करनी थी। यहां आने के बाद मालूम हुआ कि हड़ताल है। टांडा में पहुंचे खलीकुर्रहमान ने कहा कि उन्हें कुछ व्यक्तिगत काम से रुपए की जरूरत थी, लेकिन हड़ताल के कारण वापस लौटना पड़ा।

हड़ताल के चलते एक तरफ जहां बैंकों में काम न होने से धननिकासी व जमा करने के लिए उपभोक्ताओं को मुश्किलों का सामना करना पड़ा वहीं दोपहर के बाद से एटीएम के भी साथ छोड़ देने से धन निकासी के लिए उपभोक्ता एक एटीएम से दूसरे एटीएम तक चक्कर लगाते रहे। 


ट्रेड यूनियन की हड़ताल का प्रभाव रसोई गैस पर भी पड़ा। जिला मुख्यालय सहित ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित इंडेन व भारत गैस एजेंसियां बंद रहीं। इससे न तो गैस के लिए पर्ची कट सकी और न ही गैस उपभोक्ताओं को रसोई गैस सिलेंडर मिल सका। जानकारी न होने पर बड़ी संख्या में लोग सुबह से गैस के लिए एजेंसियों पर पहुंच गए। यहां पहुंचने पर जब उन्हें हड़ताल की जानकारी हुई तो मायूस होकर उन्हें वापस लौटना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed