{"_id":"628fc73de2dc5c7c231430ed","slug":"tractor-trolley-collided-with-auto-youth-dies-ambedkar-nagar-news-lko63240573","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर-ट्रॉली ने ऑटो में मारी टक्कर, युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर-ट्रॉली ने ऑटो में मारी टक्कर, युवक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जलालपुर (अंबेडकरनगर)। कोतवाली क्षेत्र के अशरफपुर मजगवां गांव के निकट बीती रात तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली ने यात्रियों से भरे ऑटो को टक्कर मार दी, जिससे एक यात्री की मौत हो गई, वहीं तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
यात्रियों से भरा एक ऑटो बुधवार की रात कर्बला कासिमपुर से शेखूपुर जा रहा था। ऑटो में सवार यात्री शेखूपुर के ही थे। बताया जाता है कि जब वे अशरफपुर मजगवां पहुंचे, तभी उधर से गुजर रही अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्रॉली ने ऑटो में टक्कर मार दी। इससे चीख पुकार मच गई। आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ऑटो में फंसे चार यात्रियों शेखूपुर निवासी मानसिंह, संतोष, विजेंद्र व गब्बर को बाहर निकाला।
सभी गंभीर रूप से घायल थे। उन्हें सीएचसी नगपुर ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने गब्बर (32) को मृत घोषित कर दिया, जबकि गंभीर रूप से घायल संतोष (36) को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। मानसिंह व विजेंद्र का इलाज सीएचसी नगपुर में चल रहा है। उधर, कोतवाल अमित कुमार सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले में जरूरी कार्रवाई की जा रही है।