फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Tractor overturned while plowing the field, farmer died after being crushed

Ambedkar Nagar News: खेत की जोताई के दौरान पलटा ट्रैक्टर, दबकर किसान की मौत

Wed, 27 Aug 2025 12:36 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Wed, 27 Aug 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
Tractor overturned while plowing the field, farmer died after being crushed
दयाराम (फाइल फोटो)
अंबेडकरनगर। जैतपुर के रंडौली निवासी किसान दयाराम (50) की सोमवार सुबह आठ बजे खेत की जोताई करते समय ट्रैक्टर पलटने से उसके नीचे दबकर मौत हो गई। उनकी मौत की सूचना मिलते ही घर में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

मृतक के बेटे बृजभान के मुताबिक, गांव के बाजार में उनकी इलेक्ट्राॅनिक सामान की मरम्मत की दुकान है। 25 अगस्त की सुबह सात बजे के बाद पिता दयाराम घर से करीब एक किमी दूर खेत की जोताई करने गए थे। खेत के गड्ढे की चपेट में आने से ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया, किसान दयाराम उसके नीचे दब गए।
विज्ञापन

यह देख कुछ दूरी पर खेतों में काम कर रहे किसान दौड़े और उनको को बाहर निकाला। परिजन गंभीर अवस्था में घायल किसान को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने महामाया राजकीय मेडिकल कॉलेज सद्दरपुर रेफर कर दिया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

चार बेटों में सबसे बड़े बृजभान गांव में ही रहते हैं, जबकि अमरनाथ, रोशन व सर्वेश लुधियाना में निजी संस्थान में काम करते हैं। सबसे छोटी बेटी लक्ष्मी घर पर ही रहती है। पति की मौत की खबर सुनते ही बेलवता देवी बेसुध हो गईं। प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर कानूनी प्रक्रिया शुरू की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed