{"_id":"6509e047f8dea8d0710b7fc4","slug":"took-out-a-rally-ambedkar-nagar-news-c-91-1-slko1001-3445-2023-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: रैली निकाल किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: रैली निकाल किया जागरूक
Tue, 19 Sep 2023 11:24 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
Updated Tue, 19 Sep 2023 11:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के तहत मंगलवार को अकबरपुर नगर के लोहिया तिराहा से गांधी प्रतिमा तक जागरुकता रैली निकाली गई। इस दौरान लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। इसके साथ ही नगर के तीन स्थानों पर गंदी दीवारों की रंगाई भी कराई गई।
रैली के दौरान नगर पालिका अकबरपुर के कर्मचारियों ने जगह-जगह लोगों से मिलकर उन्हें साफ-सफाई रखने की सलाह दी। कहा कि नगर को साफ रखने में नगर पालिका प्रशासन का सहयोग करें। सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा कतई न फेंके। लोगों की सुविधा के लिए जगह-जगह शौचालय बनाए गए हैं। जरूरत पड़ने पर उनका इस्तेमाल करें।
इस बीच संघतिया के निकट, बस स्टेशन व सेंट पीटर्स स्कूल के पास गंदी दीवारों की रंगाई-पुताई भी कराई गई। इसके साथ ही लोगों से दीवार को दोबारा गंदा नहीं करने की अपील भी की गई। नगर पालिका की ईओ बीना सिंह ने कहा कि अभियान को सफल बनाने में सभी लोगों का सहयोग जरूरी है।
विज्ञापन
इसके बाद पंडाटोला, हवाईपट्टी, बस स्टेशन समेत कई स्थानों पर अभियान चलाकर सफाई कराई गई। इसके अलावा नगर पालिका टांडा व जलालपुर, नगर पंचायत इल्तिफातगंज, अशरफपुर किछौछा, जहांगीरगंज व राजेसुल्तानपुर में भी विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया।