फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   Today will be celebrated Mahashivaratri

आज मनाई जाएगी हाशिवरात्रि

Sun, 03 Mar 2019 10:26 PM IST
रवि प्रकाश Amar Ujala Bureau/Ambedkarnagar
Amar Ujala Bureau/Ambedkarnagar Published by: रवि प्रकाश Updated Sun, 03 Mar 2019 10:26 PM IST
विज्ञापन
Today will be celebrated Mahashivaratri
उल्लास से मनाई जाएगी महाशिवरात्रि - फोटो : अमर उजाला
अंबेडकरनगर। जिले में महाशिवरात्रि का पर्व का सोमवार को उल्लास के साथ मनाया जाएगा। जिला मुख्यालय से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित शिवमंदिरों की साफ-सफाई के साथ ही साज सजावट का कार्य एक दिन पहले ही पूर्ण कर लिया गया। कई स्थानों पर 24 घंटे का अखंड पाठ का रविवार को ही शुरू हो गया। उधर जिला मुख्यालय के अलावा ग्रामीण क्षेत्र की बाजारों में लगभग पूरे दिन चहल-पहल रही। बड़ी संख्या में लोगों ने संबंधित बाजारों में पहुंचकर पर्व संबंधित सामग्रियों की खरीदारी की। उधर पर्व को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से निपटाने को लेकर पुलिस प्रशासन ने भी सभी जरूरी तैयारियां एक दिन पहले ही पूर्ण कर लीं। 
विज्ञापन


रंगों के पर्व होली से एक पखवारा पूर्व सोमवार को मनाए जाने वाले महाशिवरात्रि को लेकर जिले में एक दिन पहले ही तैयारियां पूर्ण कर ली गईं। जिला मुख्यालय से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित शिवमंदिरों व शिवालयों की साफ-सफाई व साज सजावट का कार्य एक दिन पहले ही पूर्ण कर लिया गया। अकबरपुर नगर स्थित गायत्री मंदिर के पुजारी विद्यासागर पांडेय ने बताया कि सोमवार को सुबह रुद्राभिषेक होगा। इसके बाद हवन पूजन कार्यक्रम चलेगा। बताया कि मंगलवार को विशाल भंडारे का आयोजन होगा। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु भाग लेंगे। बताया कि सोमवार को पूजन अर्चन के लिए बड़ी संख्या में उमड़ने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की मुश्किल न हो, इसके लिए सभी जरूरी व्यवस्था पूर्ण कर ली गई। कलेक्ट्रेट के निकट स्थित शिवमंदिर में 24 घंटे का अखंड पाठ रविवार को शुरू हुआ।
विज्ञापन


सोमवार को विशेष पूजन-अर्चन के बाद श्रद्धालुओं में प्रसाद का वितरण किया जाएगा। पंडाटोला स्थित शिवालय के पुजारी भृगुदास ने बताया कि सोमवार को पर्व के मद्देनजर विशेष हवन-पूजन होगा। यहां आने वाले श्रद्धालुओं में प्रसाद का वितरण होगा। रोडवेज स्थित शिवमंदिर की साफ-सफाई व साज-सज्जा का कार्य एक दिन पहले ही पूर्ण कर लिया गया। पवित्र शिवबाबा के महंत ओमप्रकाश गोस्वामी ने बताया कि सोमवार को वैसे भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पूजन अर्चन के लिए आते हैं, उस पर पर्व पड़ने के चलते बड़ी संख्या में श्रद्धालु आएंगे। उन्हें किसी भी प्रकार की समस्या न हो, इसके लिए सभी जरूरी प्रबंध एक दिन पहले पूर्ण कर लिए गए। इसके अलावा जलालपुर, टांडा, आलापुर व भीटी तहसील क्षेत्र में भी स्थित शिवमंदिरों व शिवालयों की साफ-सफाई व साज-सज्जा का कार्य एक दिन पहले ही पूर्ण कर ली गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बाजारों में जमकर हुई खरीदारी
पर्व के मद्देनजर जिला मुख्यालय से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों की छोटी बड़ी बाजारों में रविवार को पूरे दिन चहल पहल रही। सुबह से ही पर्व से संबंधित सामग्रियों की खरीददारी के लिए लोगों का संबंधित बाजारों में पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया, जो देर शाम तक जारी रहा। लोगों ने बाजारों में पहुंचकर बेर, बेलपत्र, गन्ना गेड़ी, धतूरा, दूध आदि सामग्रियों की जमकर खरीददारी की। शहजादपुर बाजार में मिलीं शशिकला व रंजना ने कहा कि पर्व के दिन व्रत रखने के लिए जरूरी सामग्रियों की खरीदारी एक दिन पहले ही पूरी कर ली। कहा कि व्रत रखने के साथ ही वे सुबह मंदिर में पहुंचकर पूजन-अर्चन करेंगी। साथ ही जलाभिषेक व दुग्धाभिषेक भी करेंगी। 


पुलिस ने सुरक्षा के किए प्रबंध
पर्व को सकुशल एवं शांतिपूर्ण ढंग से निपटाने को लेकर पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए हैं। एएसपी अशोक कुमार रॉय ने बताया कि प्रमुख मंदिरों व शिवालयों के इर्दगिर्द न सिर्फ सिविल पुलिस की तैनाती की जाएगी, बल्कि सार्वजनिक स्थानों पर सादी वर्दी में भी पुलिस की तैनाती की जाएगी। पर्व के दौरान यदि किसी ने गड़बड़ी करने का प्रयास किया, तो उससे सख्ती से निपटा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed