{"_id":"621d156e92368b54211d944b","slug":"today-the-pagoda-will-resonate-with-the-chants-of-har-har-mahadev-ambedkar-nagar-news-lko61984133","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज हर हर महादेव के जयकारों से गूंजेंगे शिवालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज हर हर महादेव के जयकारों से गूंजेंगे शिवालय
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। महाशिवरात्रि का पर्व जिले में आज श्रद्धा व उल्लास के साथ मनाया जाएगा। इसके लिए सोमवार को ही शिव मंदिरों व शिवालयों में तैयारियां पूरी कर ली गईं। मंगलवार को शिव मंदिरों व शिवालयों में लगभग पूरे दिन हर-हर महादेव के जयकारे गूंजेंगे। जिला मुख्यालय से सटे शिवबाबा धाम में भक्तों की भीड़ जुटेगी तो वहीं जिला मुख्यालय के गायत्री मंदिर, शहजादपुर शिवालय, रोडवेज व पटेलनगर आदि क्षेत्रों में स्थित शिवालयों में भी विशेष तैयारियां की गई हैं।
भगवान शिव की आराधना के लिए मंगलवार को महाशिवरात्रि के मौके पर शिव भक्तों की भीड़ जुटेगी। श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए पहले से ही मंदिरों में विशेष तैयारियां की गई हैं। अकबरपुर नगर से सटे शिवबाबा धाम में प्रतिवर्ष की भांति इस बार भी हजारों श्रद्धालु भगवान भोलेनाथ की आराधना के लिए पहुंचेंगे। यहां पर सुरक्षा के भी कड़े प्रबंध रहेंगे। भोर से ही यहां शिवभक्तों के आने का सिलसिला शुरू हो जाएगा।
इसके अलावा महाशिवरात्रि के मौके पर अकबरपुर नगर के शहजादपुर शिवालय, गायत्री मंदिर, रोडवेज क्षेत्र में स्थित शिवमंदिर पर श्रद्धालुओं की आमद को देखते हुए तैयारियां पूरी की गई हैं। मंदिरों को पहले ही रंग-रोगन कर रंग-बिरंगी झालरों से सजा दिया गया है। महाशिवरात्रि पर्व को लेकर शिव भक्तों में उल्लास देखने को मिल रहा है। महाशिवरात्रि के मद्देनजर ही सोमवार को अकबरपुर नगर में पूजा सामग्रियों की दुकानें भी सजीं नजर आयीं।
विज्ञापन
गायत्री मंदिर के पुजारी विद्यासागर त्रिपाठी ने बताया कि श्रद्धालुओं के हितों को देखते हुए जरूरी व्यवस्था की गई है। नर्वदेश्वर मंदिर, महादेव मंदिर सहित अन्य शिव मंदिरों में सफाई व रंगरोगन के साथ ही अन्य तैयारियों को पूरा कर लिया गया है। महाशिवरात्रि पर्व पर श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के भी विशेष प्रबंध रहेंगे। एएसपी संजय कुमार राय ने बताया कि सभी थानाध्यक्षों को निर्देशित किया गया कि वह अपने क्षेत्र के शिव मंदिरों व शिवालयों की सुरक्षा को लेकर विशेष सतर्क रहेंगे।
अखंड रामायण पाठ शुरू
कटरिया सम्मनपुर गांव में स्थित शिव मंदिर पर विगत वर्षों की भांति इस बार भी अखंड रामायण पाठ का आयोजन हो रहा है। स्थानीय मिथिलेश वर्मा, शालिकराम, अनंतराम वर्मा, संजीवन जायसवाल, सुनील शर्मा आदि के सहयोग से इस बार भी अखंड रामायण पाठ का शुभारंभ हुआ है। मंगलवार को महाशिवरात्रि के मौके पर हवन-पूजन के साथ इसका समापन होगा। पुजारी रामबहाल वर्मा ने बताया कि इसके लिए तैयारियां की गई हैं। मंदिर पर जलाभिषेक के लिए भी श्रद्धालुओं की भीड़ जुटेगी।