{"_id":"62603c13b75ebf588468ab23","slug":"today-the-holy-84-kosi-parikrama-will-pass-through-bhiti-ambedkar-nagar-news-lko6270301118","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज भीटी से होकर गुजरेगी पवित्र 84 कोसी परिक्रमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज भीटी से होकर गुजरेगी पवित्र 84 कोसी परिक्रमा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भीटी (अंबेडकर नगर) । अयोध्या धाम से निकली 84 कोसी परिक्रमा को लेकर भीटी तहसील प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली है। बुधवार को एसडीएम दीपक वर्मा ने नगहरा चौराहा पहुंच कर निरीक्षण किया। यहां पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए जरूरी व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की दिक्कत न हो इसके लिए जनपद सीमा में पड़ने वाले मार्ग पर 50 से अधिक पुलिसकर्मियों को सुरक्षा ड्यूटी में लगाया गया है। परिक्रमा गुरुवार 21 अप्रैल की भोर अंबेडकरनगर सीमा में प्रवेश करेगी।
बताते चलें कि 17 अप्रैल को अयोध्या धाम से 84 कोसी परिक्रमा की शुरुआत हुई है। विभिन्न क्षेत्रों से होते हुए परिक्रमार्थी बुधवार को अयोध्या जनपद के गोशाईगंज क्षेत्र तक पहुंच गए हैं। अब यह परिक्रमार्थी अंबेडकरनगर सीमा में गुरुवार 21 अप्रैल की भोर में प्रवेश करेंगे। सभी श्रद्धालु भीटी तहसील क्षेत्र के नगहरा बाजार से होकर आगे बढ़ेंगे। ऐसे में भीटी तहसील प्रशासन ने श्रद्धालुओं के हितों को देखते हुए जरूरी इंतजाम तय कर लिया है।
एसडीएम दीपक वर्मा ने बुधवार को नगहरा चौराहे पहुंचकर जरूरी तैयारियों का जायजा लिया। साथ ही अधिकारियों को कई दिशा-निर्देश भी दिया। बीडीओ हरिनारायण को निर्देशित किया कि श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पानी टैंकर व मोबाइल शौचालय की व्यवस्था की जाए, जिससे श्रद्धालुओं को दिक्कत न हो। इसके अलावा अहिरौली व भीटी थानाध्यक्ष को श्रद्धालुओं की सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम करने का निर्देश दिया। अहिरौली थानाध्यक्ष प्रदीप सिंह ने बताया श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए 50 से अधिक पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है।