फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   To escape from ARTO, a pickup ran over a teacher, resulting in his death

Ambedkar Nagar News: एआरटीओ से बचने को पिकअप ने शिक्षक को रौंदा, मौत

Sat, 26 Jul 2025 12:33 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर Updated Sat, 26 Jul 2025 12:33 AM IST
विज्ञापन
To escape from ARTO, a pickup ran over a teacher, resulting in his death
अंबेडकरनगर। सम्मनपुर क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एआरटीओ की चेकिंग से बचने के प्रयास में भाग रहे पिकअप चालक ने निजी विद्यालय के शिक्षक चौथीराम (65 वर्ष) की साइकिल में जोरदार टक्कर मार दी। पिकअप की टक्कर लगते ही वह उछल कर दूर जा गिरे और सिर में चोट लगने की वजह से मौके पर ही उनकी मौत हो गई। उधर, दुर्घटना के बाद भी पिकअप चालक ने वाहन नहीं रोका। पुलिस वाहन का पता लगा रही है।
विज्ञापन

पीपरपुर गांव निवासी चौथीराम शुक्रवार सुबह अपने गांव से साइकिल से विद्यालय में पढ़ाने जा रहे थे। वह मौहरिया बाईपास के पास पहुंचे ही थे कि पीछे से तेज गति से एक पिकअप की आ गई और उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि चौथीराम साइकिल समेत सड़क पर उछल कर गिर पड़े और सिर में गंभीर चोट लगने से घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार घटनास्थल के समीप एआरटीओ की टीम वाहनों की चेकिंग कर रही थी। पिकअप चालक वाहन चेकिंग से बचने के लिए भगाने लगा। इसी दौरान साइकिल सवार शिक्षक चपेट में आ गए। थाना प्रभारी दिनेश सिंह ने बताया कि वाहन का पता लगाया जा रहा है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। जल्द चालक को गिरफ्तार कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
चौथीराम निजी विद्यालय में शिक्षक थे। उनके परिवार में पत्नी श्याम दुलारी और चार बेटे हैं। बड़ा पुत्र संतोष राजभर (35) और मनोज राजभर (30) मजदूरी करते हैं। दुर्गेश राजभर (28) रोजगार के सिलसिले में दिल्ली में रहते हैं, जबकि सबसे छोटा बेटा अखिलेश (22) घर पर रहता है। हादसे के बाद से बुजुर्ग पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed